लाइव टीवी

मन को शांत और प्रसन्न रखने में लाभकारी हैं ये योगासन, देखें-Video

Updated Jun 16, 2018 | 08:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

योगी डॉ. अमृत राज ने योग के आसन प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी, ध्यान (मेडिटेशन) के जरिये बताया कि तन और मन को कैसे फिट रखा जाता है। प्राणायाम से मन को शांत रखने में भी मदद मिलती है। शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व दूर होते हैं।

Loading ...

नई दिल्ली: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उससे पहले हम आपके लिए योगासनों के कई वीडियो लेकर आए हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर योगी डॉक्टर अमृत राज कई प्रकार के योगासन कर आपको उनके बारे में बता रहे हैं, साथ ही उनसे होने वाले लाभों से भी अवगत करा रहे हैं। ये योगासन कैसे किए जाएं, ये भी इस वीडियो के माध्यम से डॉ. अमृत राज स्वयं विस्तार से बता रहे हैं। 

इस वीडियो में योगी डॉ. अमृत राज ने योग के आसन प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी, ध्यान (मेडिटेशन) के जरिये बताया कि तन और मन को कैसे फिट रखा जाता है। प्राणायाम से मन को शांत रखने में भी मदद मिलती है। शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व दूर होते हैं। कपालभाति मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के साथ-साथ यह आपकी पेट की चर्बी को भी कम करता है। 

योगी  डॉ. अमृत राज ने बताया कि अनुलोम-विलोम करने से भीतरी अंगों, मांसपेशियों और नर्व का एक तरीके से कायाकल्प होता है। तनाव को नियंत्रित करने में अनुलोम विलोम बहुत फायदेमंद है। शीतली प्राणायाम रक्त को शुद्ध करता है, माइग्रेन और सिरदर्द में भी लाभकारी है। भ्रामरी प्रणायाम से मन शांत होता है। ध्यान (मेडिटेशन) से सकारात्मकता का स्तर बढ़ता है, मन शांत होता है, उच्च रक्त चाप भी कम होता है। इससे आनंद और प्रसन्नता मिलती है।  

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।