लाइव टीवी

मौसम 10 सितंबर: दिल्ली-NCR में होगी बारिश या पड़ेगी गर्मी? जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Updated Sep 10, 2020 | 00:19 IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने का पूर्वानुमान है। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में भी वृद्धि होगी और गर्मी बढ़ेगी।

Loading ...
दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान नहीं
मुख्य बातें
  • दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं
  • तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी और मौसम शुष्क और उमस भरा रहेगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। इससे दिन में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज गर्म हवाएं भी चल सकती है।  

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में सितंबर में सिर्फ 20.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (58.3 मिमी) की अपेक्षा 64 फीसदी कम है। दिल्ली में एक जून से अब तक 576.5 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य बारिश 582.1 मिमी से कम है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं फरीदाबाद की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। गुरुग्राम में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

कई जगह बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी ने मानसून के अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक से बहुत व्यापक वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर 10 से 13 सितंबर तक, दक्षिण कर्नाटक (9-12 सितंबर), केरल और माहे (9-11 सितंबर) में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। वहीं 11 सितंबर को तटीय और दक्षिण कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।