लाइव टीवी

ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 1 अक्टूबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Oct 02, 2021 | 00:21 IST

ताजा खबर ( Taza Khabar), 1 अक्टूबर 2021 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें  1 अक्टूबर शुक्रवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 1 अक्टूबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। चर्चा है कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मुलाकात के बाद मंत्री परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि चीन के उकसावे वाले व्यवहार के चलते लद्दाख में एलएसी के समीप शांति संभव नहीं हो पा रही है।  मौसम विभाग का कहना है कि दो अक्टूबर को बिहार और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

अभिनेत्री ​कंगना रनौत ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान योगी ने कंगना में अयोध्या आने का न्यौता दिया और रामलला के दर्शन करने का आमंत्रण दिया। इसके बाद कंगना ने कहा, 'रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां राज रहे, आपको बहुत शुभकामनाएँ Yogi जी।' 
CM Yogi से मिलकर बोलीं कंगना- रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां राज रहे, आपको शुभकामनाएं योगी जी
 

कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच आज आईपीएल 2021 का 45वां मैच दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना चाहेंगी।
IPL 2021, KKR vs PBKS Live Cricket Score Online: केकेआर के कप्‍तान मोर्गन का खराब फॉर्म जारी, शमी ने किया शिकार

भारत ने ब्रिटेन को कड़ा जवाब देते हुए ब्रिटेन से आने वाले लोगों को अनिवार्य क्वारंटीन करने का फैसला किया है। ब्रिटेन ने कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके भारतीयों को वैक्सीनेटेड नहीं माना था। इस पर भारत ने आपत्ति जताई थी। एयर इंडिया को टाटा खरीद सकती है। उसने सबसे अधिक बोली लगाई है। किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। यहां पढ़ें (शुक्रवार, 01 अक्टूबर) दिनभर की अहम खबरें

Hindi Samachar 01 अक्टूबर: अनिवार्य क्वारंटीन पर ब्रिटेन को भारत का कड़ा जवाब, किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

धाकड़ EXCLUSIVE में आज हम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तलाश करेंगे। परमबीर सिंह जिन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली कराने का आरोप लगाया वो अब गायब हैं। महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका है और परमबीर सिंह को किसी ने कहीं नहीं देखा। मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार और केन्द्र सरकार परमबीर सिंह की तलाश में है। कोई कहता है परमबीर सिंह लापता हो गए हैं तो कोई कहता है कि महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर को छिपा दिया है।
Dhakad EXCLUSIVE: Mumbai के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह गायब, भाग गए या भगा दिए गए हैं

पिछले दस महीनों से किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत  की जा रही है। आंदोलनजीवी किसान नेता दिल्ली की सीमा पर धरने पर बैठे हैं..इन किसान नेताओं की मंशा अब दिल्ली के अंदर घुसकर प्रदर्शन करने की है। Supreme Court ने Kisan Andolan करने में लम्बे वक़्त से जुटे किसान संगठनों को फटकार लगाई है | कोर्ट ने साफ़ कहा कि 'पहले ही आप शहर को बंधक बना चुके हैं | अब शहर के भीतर घुस कर फिर से इसको घेरना चाहते हैं।'
Rashtravad : जनता परेशान, क्या सुप्रीम कोर्ट की सुनेंगे आंदोलनजीवी किसान? देखें जोरदार बहस

हैदराबाद में पिछले 15 दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में हिंदू लड़कों पर निशाना साधा जा रहा है। वजह सिर्फ इतनी सी थी की वो लड़के मुस्लिम लड़की के साथ घूम रहे थे।  सवाल ये कि आखिर क्यों हैदराबाद में हिंदू युवकों को निशाना बनाया जा रहा है। सवाल ये भी कि क्या धर्म के आधार पर ये तय होगा कि कौन किसके साथ घूमेगा और कौन किसके साथ रहेगा? 
Hyderabad: मुस्लिम लड़की के साथ घूमना गुनाह? पिछले 15 दिनों में अलग-अलग इलाकों में 5 हिंदू लड़कों की पिटाई

भारत ने ब्रिटेन को उसी की भाषा में जवाब दिया है। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले नागरिकों को अनिवार्य क्वारंटीन करने का फैसला किया है। यह नियम 4 अक्टूबर से लागू होगा। इससे पहले ब्रिटेन ने कोविड वैक्सीन की दो डोज़ लगवा चुके भारतीय लोगों को वैक्सीनेटेड नहीं माना था जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 
ब्रिटेन को उसी की भाषा में जवाब! UK से भारत आने वाले नागरिकों को रहना होगा अनिवार्य क्वारंटीन

 देश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के मामले में बिहार, उत्तराखंड, झारखंड की स्थिति सबसे खराब है। इस बात का खुलासा नीति आयोग की एक रिपोर्ट में हुआ है। उसके अनुसार देश में प्रति एक लाख आबादी पर जिला अस्पतालों में औसतन 24 बेड की उपलब्धता है। लेकिन बिहार में एक लाख की आबादी पर केवल 6 लाख बेड उपलब्ध है। 
बिहार, उत्तराखंड, झारखंड की हालत खराब, स्वास्थ्य सेवाओं पर नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन एवं उनके हंगामे पर गीतकार जावेद अख्तर भड़क गए हैं। उन्होंने सीधे राहुल गांधी से इस बारे में चुप्पी तोड़ने की मांग की है।

Javed Akhtar : कपिल सिब्बल के आवास पर हंगामे पर भड़के जावेद अख्तर, राहुल गांधी से पूछा सवाल

टाटा संस के लिए इससे बड़ी खबर क्या हो सकती है कि एयर इंडिया की घर वापसी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने कड़ी टक्कर में स्पाइस जेट को हराकर बोली जीत ली है। इस तरह के कयास पहले भी लगाए जा रहे थे कि एयर इंडिया पर टाटा संस की ही दावेदारी मजबूत है।

एक बार फिर टाटा की होगी एयर इंडिया, कंपनी ने जीती बोली- सूत्र

चीन लंबे समय से समुद्र के जरिए भारत को घेरने का प्रयास करता आया है। कभी श्रीलंका में बंदरगाह विकसित करने के नाम पर तो कभी मालदीव को कर्ज के जाल में उलझाकर वह अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने की कोशिश करता है। 

श्रीलंका में चीन को उसी की भाषा में जवाब देगा भारत, उठाया रणनीतिक रूप से अहम कदम   

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत की ओर से जंतर-मंतर पर सत्‍याग्रह की अनुमति की मांग को लेकर दायर याचिका पर तल्‍ख टिप्‍पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आप पहले ही शहर का गला घोंट चुके हैं और अब आप शहर में प्रवेश करना करना चाहते हैं?' 

'आप पहले ही शहर का गला घोंट चुके हैं', किसान महापंचायत को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्‍ख टिप्‍पणी

हर महीने की पहली तारीख को कुछ ना कुछ बदलाव से भारत की अर्थव्यवस्था गुजरती है। मसलन गैस के दामों में बदलाव प्रमुख रहता है। लेकिन आज एक अक्टूबर से 1 अक्टूबर, 2021 से कई तरह के बदलाव हुए हैं।

1 अक्टूबर से बैंकिंग, शेयर मार्केट और ऑटो पेमेंट सिस्टम में बदलाव, ऐसे पड़ेगा असर

अफगानिस्‍तान की सत्‍ता में तालिबान के काबिज होने के बाद से ही इसमें पाकिस्‍तान और चीन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका खास तौर पर इसे लेकर आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं।

त‍ालिबान-PAK रिश्‍तों को लेकर अमेरिका की नजर टेढ़ी, क्‍या पाकिस्‍तान पर लगेंगे प्रतिबंध?

पर्यटकों के बीच खूब मशहूर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उस व‍क्‍त लोगों की सांस अटक गई, जब एक बहुमंजिला इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई।

Shimla building collapse: ...और यूं मलबे में तब्‍दील हो गई बहुमंजिला इमारत, कैमरे में कैद हुई घटना [Video]

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है।

Shopian Encounter : शोपियां में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी

सीमा विवाद का ठीकरा भारत पर फोड़ने के चीन के प्रयासों पर विदेश मंत्रालय ने बीजिंग को कड़ा जवाब एवं प्रतिक्रिया दी है। भारत ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में जो गतिरोध बना है, वह चीन के 'उकसावे वाले व्यवहार' के कारण है। 

'चीन के उकसावे वाले रवैये ने भंग की है LAC पर शांति', विदेश मंत्रालय का बीजिंग को कड़ा जवाब

जब से कोविड -19 महामारी शुरू हुई है, उसके बाद कई अध्ययनों और शोधों ने सुझाव दिया कि कुछ खाद्य पदार्थ या आहार कोरोनवायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं इसमें शाकाहारी भोजन सबसे ऊपर है। 

World Vegetarian Day 2021: जानिए विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास और महत्व, वेगन और वेजिटेरियन में ये है अंतर

इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। 

आज का इतिहास 01 अक्टूबर : भारत में हुई डाक टिकट की शुरुआत 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।