लाइव टीवी

...जब शेल्‍टर होम में मिले दो 'बेघर', भावुक कर देगा कुत्‍ते व इंसान का यह वीडियो [Viral Video]

Updated Aug 02, 2020 | 14:07 IST

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स और कुत्‍ते को एक-दूसरे से बेइंतहां खुशी के साथ मिलते-जुलते देखा जा रहा है। भावुक कर देने वाला यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
...जब शेल्टर होम में मिले दो 'बेघर', भावुक कर देगा ये वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है
  • इसमें कुत्‍ते व इंसान को प्‍यार से मिलते देखा जा रहा है
  • अरसे बाद दोनों एक शेल्‍टर होम में मिले

नई दिल्‍ली : सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्‍स और कुत्‍ते को आपस में गले मिलते देखा जा रहा है। यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडर से शेयर किया। लोग इस पर खूब कमेंट्स दे रहे हैं। किसी ने इसे देखकर 'दिल से अमीर' लिखा है तो किसी ने लिखा है, 'स्‍नेह किसी तरह का बंधन नहीं जानता।'

...जब मिले दो बेघर!

यह वीडियो एक शेल्‍टर होम का बताया जा रहा है, जहां एक बुजुर्ग शख्‍स रहा है। यहीं उसकी मुलाकात अपने पालतू कुत्‍ते से हुई, जो कुछ दिनों पहले उनसे बिछड़ गया था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुत्‍ता जैसे ही उन्‍हें देखता है, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वह तेजी से उनकी तरफ लपकता है और फिर उनके साथ गले मिलता है, प्‍यार से उनके साथ लिपटता है और खेलना शुरू कर देता है।

खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

यह देखकर वहां मौजूद लोगों में भी कौतूहल पैदा हो जाता है। वीडियो में पीछे एक महिला नजर आ रही है, जो इसी उत्‍सुकतावश उन्‍हें झांकती नजर आ रही है। सुशांत नंदा ने इस वीडियो के साथ कैप्‍शन लिखा है, 'बेघर... पर प्‍यार से भरपूर। वह क्षण जब एक बेघर इंसान शेल्‍टर होम में अपने कुत्‍ते से मिला।' उनकी इस पोस्‍ट पर लोगों ने खूब पंसद किया है और इस पर कमेंट्स भी दिए हैं।

इस वीडियो को अब तक 8000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, 'दोनों एक दूसरे के लिए पूरा संसार है।' एक अन्‍य यूजर ने इसे बेहद प्‍यारा बताया है तो एक अन्‍य शख्‍स ने लिखा है कि स्‍नेह की कोई सीमा नहीं होती।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।