लाइव टीवी

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Mulayam Singh Yadav, SP, Akhilesh Yadav, Medanta Hospital
Updated Jun 24, 2022 | 23:43 IST

सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें यूरीन इंफेक्शन की शिकायत है।

Loading ...
Mulayam Singh Yadav, SP, Akhilesh Yadav, Medanta HospitalMulayam Singh Yadav, SP, Akhilesh Yadav, Medanta Hospital
मुलायम सिंह यादव, सपा संरक्षक
मुख्य बातें
  • मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
  • यूरिन इंफेक्शन की भी दिक्कत
  • पिछले कई साल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं मुलायम सिंह

सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें यूरीन इंफेक्शन की शिकायत है। हालांकि अभी उनके स्वास्थ्य के संबंध में किसी तरह की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि उनका रूटीन चेक अप मेदांता में ही होता है। इससे पहले उन्हें 15 जून को भी भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दो दिन की जांच के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। लेकिन तबीयत अधिक खराब होने के बाद गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। वो पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। दिक्कत ज्यादा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

जुलाई 2021 में भी मेदांता में भर्ती कराया गया था। उससे पहले अगस्त 2020 में पेशाब की नली में दिक्कत के बाद औक 2022 में पेट में परेशानी के बाद भर्ती कराया गया और आंत में सूजन की समस्या थी। बताया जा रहा है कि इंफेक्शन का असर उनके किडनी तक है। 2020 में वो कोरोना संक्रमण का शिकार भी हो गए गए थे हालांकि उन्होंने वैक्सीन लगवाई भी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।