लाइव टीवी

पूर्व PM राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर फोटो प्रदर्शनी, 500 से ज्यादा दुर्लभ तस्वीरें 

राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, राजीव गांधी की ७७वीं जयंती,Rajiv Gandhi, Former Prime Minister Rajiv Gandhi, 77th Birth Anniversary of Rajiv Gandhi
Updated Aug 20, 2021 | 18:09 IST

राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर यूथ कांग्रेस ने फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में राजीव गांधी की 500 से ज्यादा दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई।

Loading ...
राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, राजीव गांधी की ७७वीं जयंती,Rajiv Gandhi, Former Prime Minister Rajiv Gandhi, 77th Birth Anniversary of Rajiv Gandhiराजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, राजीव गांधी की ७७वीं जयंती,Rajiv Gandhi, Former Prime Minister Rajiv Gandhi, 77th Birth Anniversary of Rajiv Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रदर्शनी

नई दिल्ली:   राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर यूथ कांग्रेस ने फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में राजीव गांधी की 500 से ज्यादा दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि,आज की युवा को राजीव गांधी के काम और संघर्ष को दिखाया गया है।

इस प्रदर्शनी को अलग-अलग सेग्मेंट में तैयार किया गया है।

  • महिला सशक्तिकरण
  • फैमिली मैन
  • सिपाहियों के दोस्त
  • वैज्ञानिक दिल से
  • शिक्षा
  • पिता और बेटा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस प्रदर्शनी को देखने यूथ कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा -हमारे पूर्व पीएम श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य ने भी संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, रक्षा मंत्री सिंह ने ट्वीट किया, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को आज संसद भवन में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "आज महान दूरदर्शी नेता स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती है, जो पूरे देश में मनाई जा रही है, जिन्होंने पार्टी को सत्ता की बजाए 'लोगों को शक्ति' के दर्शन का समर्थन किया।"

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कई मौजूदा और पूर्व सांसद भी शामिल थे।लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। राजीव गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 20 अगस्त 1993 को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।