लाइव टीवी

गणतंत्र दिवस परेड: यूपी की झांकी में राम मं‍दिर और दीपोत्‍सव की झलक, देखें तस्वीरें

Updated Jan 22, 2021 | 19:05 IST

Republic Day parade 2021:यूपी की ओर से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की महिमा और भव्यता का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में किया जाएगा।

Loading ...
यूपी की ओर से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की महिमा और भव्यता का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में किया जाएगा।
मुख्य बातें
  • इस बार परेड में उत्‍तर प्रदेश की झांकी बेहद खास होगी
  • अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की महिमा और भव्यता का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में किया जाएगा
  • परेड के लिए राम मंदिर और दीपोत्‍सव की झलक वाली झांकी तैयार हो गई है

लखनऊ:  गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्‍ली में राजपथ पर होने वाली परेड पर पूरे विश्‍व की नजर होती है। इस जश्‍न में हर राज्‍य की झांकियां शामिल होती हैं। इस बार परेड में उत्‍तर प्रदेश की झांकी बेहद खास होगी। यूपी की ओर से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की महिमा और भव्यता का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में किया जाएगा। परेड के लिए राम मंदिर और दीपोत्‍सव की झलक वाली झांकी तैयार हो गई है।

झांकी का शीर्षक 'अयोध्या: उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक विरासत' होगा। इसमें अयोध्या और विभिन्न देशों में भगवान राम से संबंधित संस्कृति, परंपरा और कला को भी चित्रित किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ खुद इस भव्‍य झांकी का अवलोकन कर चुके हैं। भगवान राम के जन्मस्थान पर लंबे समय से प्रतीक्षित मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार भी पूरी दुनिया में अयोध्या को धार्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति को पुनस्र्थापित करने के लिए एक शानदार अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अयोध्या का कायाकल्प किया जा रहा है।

उत्‍तर प्रदेश के इतिहास में पहले कभी भी दीपोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन अब हर साल दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह आयोजित किया जाता है। गणतंत्र दिवस की झांकी में अयोध्या में 'दीपोत्सव' की झलक भी होगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।