लाइव टीवी

Dotex company: स्मृति ईरानी ने पूछा-डोटेक्स कंपनी का संबंध आखिर राहुल गांधी से क्या है? 

Updated Jun 13, 2022 | 16:05 IST

Dotex company: राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Loading ...
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुलेआम जांच एजेंसी पर दबाव बना रही है क्योंकि भ्रष्टाचार का खुलासा हो गया है

National Herald Case: स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे हंगामे पर कहा कि कांग्रेस पार्टी खुलेआम जांच एजेंसी पर दबाव बना रही है क्योंकि भ्रष्टाचार का खुलासा हो गया है,  यह प्रदर्शन केवल गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज गांधी परिवार का भ्रष्टाचार पूरे देश के सामने आ गया है, कांग्रेस पार्टी आज सरेआम भ्रष्टाचार का समर्थन कर रही है, वे जांच एजेंसी पर दबाव डालने का प्रयास कर रहे हैं, यह प्रदर्शन गांधी खानदान की संपत्ति को बचाने के लिए किया जा रहा है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से यह सवाल पूछना चाहिए कि डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड से उनका क्या संबंध है जो हवाला कारोबार करती है और चेक के बदले नकद धन उपलब्ध कराती है।  

उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है, जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया।

डोटेक्स कोलकाता की कंपनी है जो बंद हो चुकी है। आरोप है कि इसने बिना सिक्योरिटी के यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपए दिए। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने इस पर रेड फ्लैग लगाया था। यह रकम यंग इंडियन को एजेएल का लोन खरीदने के लिए दिया गया। डोटेक्स पर यंग इंडिया को 1 करोड़ रुपए देने का आरोप है। 

यंग इंडियन में राहुल और सोनिया की 76 फीसदी भागीदारी है

यंग इंडियन ने 2010 में एजेएल का अधिग्रहण किया था। एजेएल ही नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करता था। यंग इंडियन पर एजेएल के शेयरों से गड़बड़ी करने का आरोप है। कांग्रेस ने एजेएल के 90 करोड़ का लोन यंग इंडियन को ट्रांसफर किया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।