लाइव टीवी

Bareilly: डांस को लेकर दूल्हे के दोस्तों ने किया कुछ ऐसा, दुल्हन ने शादी करने से कर दिया मना

Updated Dec 14, 2020 | 16:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की ने शादी वाले दिन लड़के से शादी करने से मना कर दिया। दरअसल, डांस को लेकर लड़के के दोस्तों ने दुल्हन को खींचा और ये बाद लड़की को नागवार गुजरी।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने इसलिए शादी करने से मना कर दिया, क्योंकि दूल्हे के कुछ दोस्तों न उसे डांस के लिए डांस फ्लोर तक खींचा। इसके बाद नाराज लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।उसके पिता ने कहा, 'उसे ऐसे पुरुष के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है जो उसका सम्मान नहीं करता है।'

दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का था, जबकि दुल्हन कन्नौज जिले की थी। दोनों ही पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। शुक्रवार को दुल्हन और उसके परिवार वाले शादी समारोह के लिए बरेली पहुंचे। सब कुछ सही चल रहा था, तभी दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर तक खींच लिया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस शुरू हो गई।

इसके बाद, शादी को रद्द कर दिया गया और दुल्हन ने घर वापस जाने का फैसला किया। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज कराई। दूल्हे के परिवार द्वारा 6.5 लाख रुपए का भुगतान करने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पुलिस ने कहा, 'शादी को रद्द कर दिया गया। महिला के परिवार ने दहेज की शिकायत दी थी। कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मुद्दा था। उनके बीच समझौता हो गया।' 

रविवार को दूल्हे के परिवार ने शादी के लिए दुल्हन के परिवार को मनाने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ गया। दुल्हन ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद शादी करने से इनकार कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।