लाइव टीवी

Pinky Meena Marriage: मंडप सजा और शादी भी हुई लेकिन नहीं पहुंचा दूल्हा, आखिर क्या है मामला

Updated Feb 17, 2021 | 15:44 IST

आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा की शादी भी सुर्खियों में आ गई। दरअसल उन्होंने सात फेरे तो लिए लेकिन उनका दूल्हा तय विवाह स्थल पर नहीं पहुंचा।

Loading ...
आरएएस अधिकारी है पिंकी मीणा और करप्शन के केस का कर रही हैं सामना
मुख्य बातें
  • पिंकी मीणा ने अपने गांव में रचाई शादी
  • जयपुर के पास अनंतम सफारी में शादी के पूरे किए गए थे इंतजाम
  • देर रात तक दुल्हा और दुल्हन का मेहमान करते रहे इंतजार

जयपुर। पिंकी मीणा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी पहचान तो तभी बन गईं जब वो राजस्थान प्रशासनिक सेना के लिए चुनीं गईं। लेकिन जब वो भ्रष्टाचार के मामले में जेल पहुंची तो राष्ट्रीय फलक पर वो आ गईं। इसके साथ ही एक बार फिर वो चर्चा में हैं। 16 फरवरी को उनकी शादी तो हुई लेकिन दुल्हा तय विवाहस्थल पर नहीं पहुंचा तो फुसफुसाहट शुरू हो गई। अब पूरा मामला क्या है इसे हम आपको बताएंगे।

यहां बनाया गया था मंडप
जयपुर के सीकर रोड स्थित शादी वाले रिसॉर्ट में देर रात तक दूल्हे का इंतजार होता रहा लेकिन शादी का मंडप सूना रहा।  राजावास का अनंतम सफारी शादी समारोह के लिए बुक कराया गया था। एक एक कर मेहमान राजावास आ रहे थे। मेहमानों की खातिरदारी या मेहमान नवाजी में किसी तरह की कमी नहीं थी। लेकिन सब लोग दुल्हा- दुल्हन के आने का इंतजार करते रहे। बुधवार सुबह इस मामले से पर्दा उठा कि आखिर तय जगह पर दुल्हा क्यों नहीं आया।

आखिर किस जगह हुई शादी
अब सवाल यह है कि जब अनंतम सफारी में शादी नहीं हुई तो आखिर कहां हुई। दरअसल पिंकी मीणा की शादी उनके गांव में ही संपन्न हुई। दुल्हा देर रात दौसा से पिंकी के गांव पहुंचा और शादी की रस्म संपन्न हुई। बड़ी बात है पिंकी के गांव में किसी तरह का तामझाम नहीं था। उनके घर पर सामान्य दिनों की तरह ही सजावट की गई थी। वर और वधु पक्ष की तरफ से चुनिंदा शादी में शामिल हुए।  पिंकी मीणा के गांव वाले घर में  सात फेरे भी लिए गए। शादी की रस्म के बाद पिंकी मीणा की अपने ससुराल के लिए विदा हो गईं। राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 21 फरवरी को पिंकी मीणा को जेल में सरेंडर करना होगा। ऐसे में अब शादी के बाद सिर्फ 4 दिन तक अपने पति के साथ रह सकेंगी।  

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।