लाइव टीवी

Jaipur Rape Case: फेसबुक की दोस्ती बिजनस वुमन को पड़ी महंगी, दो साल तक झेला प्यार में धोखा, फिर मिला ये सिला

Updated Jun 23, 2022 | 20:27 IST

Jaipur Rape Case: प्यार में प्रेमी दो साल तक नाम बदलकर धोखा देता रहा। प्यार में धोखा खाई पीड़िता दो साल तक बदमाश की हवस का शिकार बनती रही। महिला की प्यार की खुमारी तब उतरी जब उसे सच का पता चला। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस महिला के कथित प्रेमी वसीम अहमद (28) को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार कर लाई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
महिला को फेसबुक का प्यार महंगा पड़ गया (प्रतीकत्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • प्यार में प्रेमी दो साल तक नाम बदलकर धोखा देता रहा
  • आरोपी के छोटे भाई ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार की कोशिश की
  • पुलिस कथित प्रेमी वसीम अहमद को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार कर लाई

Jaipur Rape Case: राजधानी में एक व्यापारी महिला को फेसबुक का प्यार महंगा पड़ गया। प्यार में प्रेमी दो साल तक नाम बदलकर धोखा देता रहा। प्यार में धोखा खाई पीड़िता दो साल तक बदमाश की हवस का शिकार बनती रही। महिला की प्यार की खुमारी तब उतरी जब उसे सच का पता चला। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। दरअसल मामला जयपुर के वैशली नगर थाने का है। हालांकि पुलिस महिला के कथित प्रेमी वसीम अहमद (28) को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार कर लाई है।

एसएचओ हीरालाल सैनी ने बताया कि 12 जून को वैशाली नगर इलाके के खातीपुरा की एक महिला ने रिपोर्ट दी कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती राहुल जैन नाम के युवक से हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने अपने मोबाइल नबंर एक-दूसरे को दिए। प्यार परवान चढ़ा तो महिला का कथित प्रेमी दो साल पहले उससे जयपुर मिलने आया। इसके बाद दोनों ने लिव इन में रहने का इरादा कर लिया व साथ रहने लगे। 

दो साल तक बदमाश रेप करता रहा

एसएचओ सैनी के मुताबिक दोनों साथ रह रहे थे। इसके बाद बदमाश ने महिला को शादी का झांसा देकर रेप किया। इस दौरान वह पीड़िता के कपड़े के व्यापार में मदद भी करता रहा। सब कुछ ठीक चल रहा था। विगत 2 वर्षों में साथ रहने के दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया।  

नाम बदलकर दिया धोखा

एसएचओ हीरालाल ने बताया कि महिला का कथित प्रेमी इतना चालाक था कि साथ रहने के दौरान उसने महिला को अपने असली नाम की भनक नहीं लगने दी। आरोपी पीड़िता को  मामला दर्ज होने के करीब एक सप्ताह पहले मेरठ ले गया। वहां पर आरोपी के छोटे भाई ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार की कोशिश की। बस यहीं से आरोपी के सच पर से पर्दा उठा। पीड़िता को पता चला कि जिस राहुल को वह अपना सब कुछ सौंप चुकी असल में वो बहरूपिया तो वसीम अहमद है और उससे बलात्कार की कोशिश करने वाला उसका छोटा भाई नसीम खान है। इसके बाद पीड़िता किसी तरह 11 जून को मेरठ से भागकर जयपुर गई। पीड़िता के जयपुर आने के बाद आरोपी ने उसे मोबाइल पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी व मेरठ वापिस लौटने का दबाव बनाया। अब पुलिस टीम आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटा  रही है। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।