लाइव टीवी

Jaipur Crime News: जयपुर में पत्नी पर लगा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज

Updated Jul 22, 2022 | 12:29 IST

Jaipur Police: जयपुर में एक महिला पर उसकी सास ने अपने बेटे को मारने का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जयपुर में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप
मुख्य बातें
  • सांगानेर थाने में मृतका की मां ने दर्ज कराया है मामला
  • 2 मई को बेटे की फंदा लगाकर सुसाइड की मिली थी सूचना
  • मृतक की मां ने कहा-प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने बेटे का गला घोंटा

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर में एक महिला पर आरोप है कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। दिन में झगड़े के बाद रात के समय गला घोंटकर मार दिया। ये भी आरोप है कि पति के सुसाइड करने की बताकर बेटे को लेकर अपने मायके चली गई। सांगानेर थाने में मृतक की मां ने हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसएचओ हरिसिंह दूधवाल कर रहे हैं।

बता दें कि तिरुपति बालाजी नगर सेक्टर-40 सांगानेर निवासी रुपा देवी (62) ने एक मामला दर्ज कराया है। उन्होंने मंगोलपुरी नई दिल्ली की रहने वाली अपनी बहू सुनीता पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे अशोक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।  

बेटे के दाह संस्कार से पहले बहू चली गई थी मायके

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक (34) तिरुपति नगर में पत्नी सुनीता और बेटे समीर और अमित के साथ रहा करता था। वह प्राइवेट टैक्सी कार चलाया करता था। बता दें कि 2 मई 2022 की रात करीब 10:30 बजे बेटे अशोक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी। टोंक से जयपुर आकर रुपा देवी और उनके परिवार ने बेटे के शव को संभाला था। आरोप है कि पत्नी सुनीता अपने बेटे अमित को लेकर दाह संस्कार से पहले ही अपने मायके दिल्ली चली गई थी। मृतक के परिजनों ने शक होने पर बहू के बारे में जानकारी जुटाई।

प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

बता दें कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोपहर 4 से 5 बजे के बीच में अशोक और सुनीता में बहुत झगड़ा हुआ था। बहू सुनीता पति को जान से मारने की धमकी देकर घर से कहीं चली गई थी। रात के समय में बहू सुनीता अपने प्रेमी के साथ घर लौटी। बेटे अशोक की गला घोंटकर दोनों ने हत्या कर दी। प्रेमी को वहां से कहीं भेजकर सुनिता ने पति के सुसाइड करने का लोगों को बताया। मृतक की मां ने बताया है कि जिस प्रेमी के साथ मिलकर बेटे अशोक की हत्या की गई है, उनकी बहू घंटो अपने कमरे में बंद होकर उससे बातें किया करती थी। जिसके सबूत उसके पास है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।