लाइव टीवी

Jaipur Rape Case: जयपुर में नाबालिग से रेप, जांच में 4 महीने की गर्भवती निकली लड़की, जानिए पूरा मामला

Updated Jul 26, 2022 | 13:09 IST

Jaipur Crime: जयपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पेट दर्द होने पर परिजनों ने जांच कराया तो उनके होश उड़ गए। नाबालिग पीड़िता 4 महीने की गर्भवती निकली। आरोप है कि एक युवक ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। मामला दर्ज किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, मेडीकल जांच में निकली प्रेग्नेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पहली बार होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
  • कई बार जान से मारने की धमकी देकर करता रहा रेप
  • आरोपी पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज

Jaipur News: जयपुर के मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी हिमांशु उसे 13 मार्च 2022 को एक होटल में लेकर गया था। जहां आरोपी हिमांशु ने उससे जबरन संबंध बनाए। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बता दें कि पिछले दो तीन दिन से पीड़िता के पेट में दर्द हो रहा था। जिस पर परिजन उसे जांच के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग चार माह की गर्भवती है। ये सुनकर परिवार के लोगों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई।

रेप के बाद पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी

 पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाकर धमकाया था। आरोपी ने कहा था कि किसी को बताया तो वह उसे और उसके माता-पिता को जान से मार डालेगा। जिसके चलते पीड़िता ने डर के मारे किसी को यह बात नहीं बताई। पीड़िता का महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच सीआई मुरलीपुरा देवेन्द्र कर रहे हैं।

पेट में दर्द होने पर गई अस्पताल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हिमांशु ने पहली बार उसके साथ 13 मार्च को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया। कभी आरोपी खुद के घर पर या फिर अपने दोस्तों के घर उसे लेकर जाने लगा। पीड़िता ने जब यह सब करने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे नाबालिग लड़की डर गई। दो दिन पूर्व ही पीड़िता के पेट में तेज दर्द उठा तो वह अपनी मां के साथ अस्पताल गई जिसके बाद पता चला की वह गर्भवती हैं। नाबालिग लड़की महिला अस्पताल में भर्ती है। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।