लाइव टीवी

Jaipur Fake Currency: होटलों में बुलाते थे कॉलगर्ल, करते थे महंगा नशा, पूरा मामला जान खुद पुलिस रह गई हैरान

Updated Jul 26, 2022 | 13:08 IST

Jaipur Fake Currency: पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी जाली नोटों की खेप पकड़ी, 6 बदमाशों को बीकानेर से किया गिरफ्तार। पूछताछ में हुए खुलासे जान पुलिस खुद हैरान रह गई ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
पुलिस ने 2.74 करोड़ के नकली नोटों की खेप पकड़ी, 6 अरेस्ट
मुख्य बातें
  • मंहगे नशे व कॉलगर्ल्स पर उड़ाते थे लाखों
  • जाली नोटो के दम पर लग्जरी लाइफ जीते थे बदमाश
  • एक साल में ही करोड़ों की संपत्ति बना ली

Jaipur Fake Currency: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी जाली नोटो की खेप पकड़ी है। पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.74 करोड़ से अधिक के नकली नोट भी बरामद किए हैं। बीकानेर रेंज के आइजी ओपी पासवान ने इस मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। अरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस खुद हैरान है। बदमाशों ने पूरे देश में नकली नोटों के जरिए ऐश की है।

आइजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गिरोह के मास्टर माइंड चंपालाल शर्मा (31) सहित रविकांत जाखड़ (24), नरेंद्र शर्मा (27), मालचंद शर्मा (29), पूनमचंद शर्मा (26) व राकेश सारस्वत (22) शामिल हैं। आईजी ने बताया कि गिरोह के सभी बदमाश लग्जरी लाइफ जीते हैं। बड़े शहरों में महंगे होटलों में कॉलगर्ल्स पर लाखों उड़ाते थे। नकली नोटों के दम पर घूमने के लिए लक्जरी गाड़ियां खरीदीं थी। इस धंधे की बदौलत गिरोह के लोगों ने करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी। आइजी के मुताबिक जुए-सट्टे में भी बड़ी रकम दांव पर लगाते थे। 

महंगा नशा कर लाखों फूंकते थे

आईजी ओपी पासवान के मुताबिक आरोपियों को कई फिल्मी सितारों के जैसे महंगा नशा करने की भी लत है। जानकारी में सामने आया है कि एमडी व अफीम आदि मादक पदार्थों  पर लाखों खर्च करते थे। आइजी ने बताया कि साधारण जिंदगी जीने वाला गैंग का सरगना चंपालाल एक साल में ही करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। नोखा कस्बे में करोड़ो का आलीशन बंगला बना लिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 60 लाख कीमत की चार लग्जरी कारें भी बरामद की है। 

नशे के कारोबार से तार जुड़के का शक

आइजी ओपी पासवान के मुताबिक बदमाशों के बंगलों की तलाशी के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। हालांकि पुलिस ने इसका मीडिया के सामने खुलासा नहीं किया। पुलिस के मुताबिक गिरोह का नशे के कारोबार में भी हाथ होने का शक है। पुलिस के मुताबिक गत दिनों एक युवक एमडी की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। अब पुलिस इसे लेकर बदमाशों से पूछताछ कर रही है। वहीं इनके तार किससे जुड़े हुए हैं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में कई और रहस्यों से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।