लाइव टीवी

Crime News: चांदी के कड़े नहीं निकले तो हैवानों ने पैर काट डाले, राजस्थान में सामने आया दरिंदे की इंतहा का मामला

Updated Sep 02, 2022 | 22:19 IST

Rajasthan: राजस्थान के गांव कीरो का झोंपड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल गुरुवार की देर रात्रि को 80 वर्षीय वृद्ध महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पहले तो उसे बेहोश किया। उसके बाद उसका पांव काट दिया और चांदी का कड़ा निकाल कर मौके से फरार हो गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
राजस्थान में बदमाशों ने चांदी के कड़ो के लिए काट डाले वृद्धा के पैर
मुख्य बातें
  • 80 वर्षीय वृद्ध महिला अपने घर में अकेली सो रही थी
  • बदमाशों ने चांदी के कड़े लूटने के लिए पीड़िता का पैर काट दिया
  • पुलिस के मुताबिक वृद्धा की स्थिति अभी तक बनी हुई है नाजुक

Rajasthan: राजस्थान में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। जहां पर बदमाश ने एक 80 वर्षीय वृद्धा के पैर काट कर चांदी का कड़ा लूट ले गए। घटना प्रदेश के बूंदी जिले के नैनवा उपखंड के गांव कीरो का झोंपड़ा की है। दरअसल गुरुवार की देर रात्रि को 80 वर्षीय वृद्ध महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पहले तो उसे बेहोश किया। उसके बाद उसका पांव काट दिया और चांदी का कड़ा निकाल कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को घटना की सूचना पीड़िता के बेटे तुलसीराम ने दी। इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में लूट को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। इधर, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने घटना की भर्त्सना की है। वहीं किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घटना के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

पुलिस के मुताबिक गांव कीरो का झोंपड़ा में गुरुवार देर रात्रि को यह वारदात हुई है। जहां पर अपने घर में अकेली सो रही अच्छबी बाई (80) के साथ यह वारदात हुई है। पुलिस के मुताबिक वृद्धा घर पर अकेली थी, इसी बात का  फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चांदी के कड़े लूटने के लिए पीड़िता का पैर काट दिया। बदमाशों ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद जब वह अचेत होने लगी तो जल्लादों ने उसके मुहं में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दांतली से उसका एक पैर काट डाला व उसमें पहने चांदी के कड़ निकाल कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता को पीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक वृद्धा की स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी जुटा कर कई जगह दबिश दी जा रही है।   

 
 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।