लाइव टीवी

Rajasthan crime: पति की पिटाई कर महिला को कर लिया अगवा, फिर तलवार दिखाकर लूटी अस्‍मत

Updated Nov 21, 2019 | 11:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gangrape in Rajasthan: राजस्‍थान में पति के साथ पेट्रोल भरवाने गई महिला को दो लोगों ने अगवा कर लिया और फिर तलवार का डर दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Rajasthan crime: पति के साथ पेट्रोल भरवाने गई महिला के अपहरण और उसके साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
मुख्य बातें
  • राजस्‍थान में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात सामने आई है
  • आरोपियों ने महिला को अगवा कर उसके साथ जघन्‍य वारदात को अंजाम दिया
  • पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

जयपुर : राजस्‍थान के प्रतापगढ़ जिले से अपहरण और सामूहिक दुष्‍कर्म की खौफनाक वारदात सामने आई है। आरोपियों ने उस वक्‍त महिला को अगवा कर लिया, जब वह अपने पति के साथ पेट्रोल पंप पर थी। बताया जाता है कि आरोपियों ने तलवार का डर दिखाकर उसे अगवा कर लिया और फिर 24 घंटे के भीतर उसके साथ दो बार रेप कर उसे वापस पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया, जब वहां कोई नहीं था।

पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 6 नवंबर की बताई जा रही है, जब महिला अपने पति के साथ पेट्रोल पंप पर मौजूद थी। वे पेट्रोल लेने गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला के पति जब अपनी बाइक की जांच कर रहे थे, तभी दो अन्‍य बाइक सवार वहां पहुंचे और उन्‍होंने महिला के पति को पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह जान बचाकर वहां से भागा।

बाद में आरोपियों ने महिला को अगवा कर लिया और पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर दूर महादेव मंदिर में ले गए, जहां उन्‍होंने तलवार का डर दिखाकर महिला के आभूषण लूट लिए और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वे उसे जंगली इलाके में ले गए, जहां करीब एक घंटे तक रुके। बाद में रात करीब 10 बजे उन्‍होंने एक राहगीर को रोका और उसका मोबाइल फोन छीन लिया

आरोपी इसके बाद महिला को पास में ही एक नाले के पास ले गए, जहां उन्‍होंने उसे बुरी तरह पीटा और उसके साथ फिर से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। फिर तड़के करीब 3 बजे वे उसे पेट्रोल पंप पर ले गए, जो सुनसान पड़ा था। वे महिला को वहीं छोड़कर भाग गए। इस बीच महिला के परिवार वाले, जो उसकी तलाश कर रहे थे, वहां पहुंचे और उन्‍होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने महिला के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍होंने पारसोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्‍होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस फिलहाल तलवार और बाइक बरामद नहीं कर पाई है। इसकी तलाश की जा रही है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।