लाइव टीवी

Kanpur Ganga Bridge : एक और गंगा पुल बनेगा, 247 करोड़ होंगे खर्च, कानपुर-शुक्लागंज के बीच होगा निर्माण

Updated Mar 28, 2022 | 22:17 IST

Kanpur Ganga Bridge : शुक्लागंज और उन्नाव जाने के लिए और पुल के निर्माण का लिया गया है। पुल बनने से 2 लाख से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा ऐसा कहा जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एक और गंगा पुल का होगा निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • शुक्लागंज और उन्नाव जाने के लिए पुल बनना है
  • अब तक इसे झाड़ी बाबा की नहरिया से बनाने की योजना थी
  • हाल में कैंट पुल चालू हुआ है।

Kanpur Ganga Bridge :  शुक्लागंज और उन्नाव जाने के लिए और पुल के निर्माण का निर्णय लिया गया है। अभी कैंट पुल चालू हुआ है। इसे झाड़ी बाबा की नहरिया से बनाने की योजना थी। बता दें, शुक्लागंज और उन्नाव जाने के लिए अब तक झाड़ी बाबा की नहरिया से बनाने में जमीन की समस्या आ रही थी। इमारतों को तोड़ना पड़ता। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया था। अब नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इस संशोधित प्रस्ताव के अनुसार, शुक्लागंज के बंद हुए पुल के समानांत ओईएफ मैदान की तरफ से पुल बनाया जाएगा। यह पुल भागों में बनवाया जाएगा। इसके निर्माण कार्य पर करीब 247 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 

नए पुल निर्माण के लिए नाबार्ड करेगा फंडिंग
सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि, इस पुल के निर्माण के लिए नाबार्ड की ओर से फंड मिलेगा। इनके अधिकारियों के साथ कई बैठकों में सहमति मिलती रही है। इसको देखते हुए सेतु निगम ने संशोधित एलाइनमेंट और संभावित प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को भेज दिया है। 


निगम ने पुल निर्माण को बताया बेहद जरूरी
सेतु निगम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि, यह पुल निर्माण जल्द कराया जाना बेहद जरूरी है। इससे आने वाले समय में शहर की 5 लाख जनता की प्रत्येक दिन की समस्या हल हो जाएगी। अभी हर दिन शुक्लागंज और लखनऊ-उन्नाव अप और डाउन करने के लिए 2070 तक जाम झेलना पड़ता है। 


पुल बनने से 2 लाख आबादी को ज्यादा लाभ
निगम ने रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया कि, अभी जाजमऊ गंगा पुलों और गंगा बैराज के रास्ते 70 प्रतिशत वाहन लखनऊ-उन्नाव जाते हैं। जबकि इन्हें नए रास्ते के रूप में कैंट पुल मिला। मगर, शुक्लागंज में नया पुल बनने से दो लाख की आबादी इसके माध्यम से शुक्लागंज जाएगी। वहीं, कैंट से आएगी। 

पुल का ऐसे होना है निर्माण
-झाड़ी बाबा से शुक्लागंज पुराने पुल के बाएं ओर से नया पुल बनेगा, ओईएफ मैदान की चारदीवारी की हल्की शिफ्टिंग की जाएगी।
-गंगा पर यह पुल 900 मीटर लंबर और 10.5 मीटर चौड़ा रहेगा, शुक्लागंज तक पुल जाएगा।
-शुक्लागंज में रेल क्रॉसिंग से नया पुल 760 मीटर लंबा होकर दुर्गा मंदिर के पास रैंप के जरिए उतरेगा। 
-इस जगह कानपुर और शुक्लागंज अप-डाउन का जंक्शन बनाया जाएगा।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।