लाइव टीवी

Kanpur to Kolkata Flight: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 21अप्रैल से शुरू होगी कानपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट

Updated Apr 01, 2022 | 22:11 IST

Kanpur to Kolkata Flight : कानपुर से कोलकाता और कोलकाता से कानपुर का सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर से कानपुर से कोलकाता की डेली फ्लाइट शुरू होने वाली है। 189 सीटर विमान 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे कानपुर उतरेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए शुरु होगी फ्लाइट (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • 21 अप्रैल से हर दिन मिलेगी कानपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट
  • 189 सीटर विमान सुबह 10 बजे कानपुर करेगा लैंड
  • फ्लाइट शुरू होने से चर्म निर्यातकों को मिलेगा फायदा

Kanpur to Kolkata Flight: कानपुर से कोलकाता की डेली फ्लाइट एक बार फिर से 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यह फ्लाइट चौथी बार शुरू हो रही है। स्पाइसजेट के विमान के शेड्यूल पर चकेरी एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों ने मुहर लगा दी है। यह विमान 189 सीटर होगा। कोलकाता से विमान उड़ान भरने के बाद सुबह 10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगा। सुबह साढ़े 10 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा।

अभी कोलकाता का समय नहीं बताया गया है। वैसे कानपुर से कोलकाता के बीच करीब पौने दो घंटे लगते हैं। आपको बता दें कि 21 अप्रैल से 29 अक्टूबर तक इस विमान का शेड्यूल जारी किया गया है। कानपुर से कोलकाता के बीच 189 सीटर विमान आएगा और जाएगा। 

तीन बार बंद हो चुकी है उड़ान सेवा

इसके पहले तीन बार कोलकाता के बीच उड़ान सेवा शुरू होने के बाद बंद हो चुकी है। कभी लोड कम होने की बात तो कभी बोईंग विमान के हादसों के बाद इस विमान पर रोक लगने का हवाला देकर उड़ान बंद की गई थी। कानपुर पहुंचने और यहां से उड़ान भरने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कानपुर से कोलकाता के बीच विमान से यात्रा करीब एक घंटा 45 मिनट में पूरी होगी। 

सुबह 10 बजे होगी विमान की लैंडिंग

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता से कानपुर का विमान उड़ान भरने के बाद सुबह 10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से आधे घंटे बाद सुबह साढ़े 10 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। 

चर्म निर्यातकों को मिलेगा फायदा

कानपुर से कोलकाता जाने वाले सबसे ज्यादा चर्म निर्यातकों को फायदा होता है। लेदर इंडस्ट्री का हब होने की वजह से कानपुर से कोलकाता की एयर कनेक्टिविटी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से होती है। कानपुर से बड़ी संख्या में चर्म कारोबारी कोलकाता जाते आते हैं। इसके अलावा आईआईटी के स्टूडेंट्स और प्रोफेसर के साथ बंगाली समुदाय के लोग भी अमौसी से कोलकाता की फ्लाइट पकड़ते हैं।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।