लाइव टीवी

Kanpur Zoological Park News: कानपुर के प्राणि उद्यान में जंगल सफारी में दर्शकों की एंट्री बैन, वजह जान लें

Updated Jun 01, 2022 | 23:37 IST

Kanpur Zoological Park News: कानपुर प्राणि उद्यान में जंगल सफारी के शौकीन लोगों के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है। जंगल सफारी को फिर से दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कानपुर के प्राणि उद्यान में जंगल सफारी हुई बंद
मुख्य बातें
  • बारह साल बाद 09 फरवरी को खुली थी जंगल सफारी
  • बरसात के मौसम में जीव जंतु बाहर निकलने का खतरा
  • सुरक्षा के लिहाज से जंगल सफारी को किया गया बंद

Kanpur Zoological Park News: गर्मियों की छुट्टियों में अगर कानपुर प्राणि उद्यान में जंगल सफारी के लिए आने की सोच रहे हैं तो आपको अपना कार्यक्रम तुरंत बदलना होगा, क्‍योंकि जंगल सफारी में अब दर्शक नहीं जा सकेंगे। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जीव जंतु बाहर निकलने जैसे संभावित खतरों के चलते यह फैसला लिया गया है। जू के रेंज फॉरेस्ट अफसर नावेद इकराम ने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिहाज से जंगल सफारी को बंद किया गया है, क्योंकि बरसात के मौसम में सांप, अजगर जैसे जीव जंतु बाहर आ जाते हैं, जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।

नावेद इकराम ने आगे बताया कि चिड़ियाघर में जानवर बाड़ों में रहते हैं और जगंल सफारी में खुले में रहते हैं, जिसके चलते कई बार दर्शकों के लिए खतरा बन जाते हैं। बताते चलें कि प्राणी उद्यान के अंदर ही करीब 32 हेक्टेयर में फैला जंगल करीब 12 वर्ष के बाद दर्शकों के लिए खोला गया था। यहां पर दर्शकों को जंगली जानवरों के साथ प्राकृतिक जंगल का नजारा भी देखने को मिल रहा था।

जंगल सफारी के लिए है परफेक्ट

कानपुर के चिड़ियाघर में जंगल सफारी में दर्शकों को जंगली जानवरों के साथ 4 किलोमीटर में फैले प्राकृतिक जंगल का रोमांच मिलता था। इसके लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 100 रुपए और 12 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को 50 रुपए शुल्क लगता है। जंगल सफारी फैमिली हॉलिडे के साथ कपल्स के लिए भी पूरी तरह से परफेक्ट है। इस जंगल को करीब 50 वर्ष पहले तैयार किया गया था। जंगल के चारों तरफ व झील किनारे रहने वाले रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी और मगरमच्छ का नजारा देखने को मिलता है। वाच टावर पर खड़े होकर जंगल का अद्भुत नजारा हैरान करता है। 

पर्यटकों की सुरक्षा का रखा जाता है पूरा ख्याल

जंगल में पेड़ों के बीच ही रास्ता बनाया गया है। जैसे-जैसे जंगल में घुसते जाएंगे जंगल आपका स्वागत करता है। पूरे जंगल में पत्थरों का रास्ता बनाया गया है। जंगल सफारी में चिड़ियाघर के बाड़ों से या बाहर से कोई जानवर, झील से मगरमच्छ प्रवेश न कर पाए उसके लिए चारों तरफ लोहे की जाली करीब 10 फीट ऊंची लगाई है। दर्शकों पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर करीब 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अलग से गार्ड भी तैनात है। दर्शकों को पैदल ही जंगल की सैर करनी होती है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।