लाइव टीवी

Kanpur Crime News: पति ने फोन करने पर टोका तो पत्नी ने लगा ली फांसी, आखिर क्या थी वजह, पुलिस ने की ये कार्रवाई

Updated May 31, 2022 | 22:57 IST

Kanpur Crime News: कानपुर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने फांसी लगाकर जान दी। बताया जा रहा है कि पति ने रोज रात में किसी से फोन पर बात करने पर उसे टोका था। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
कानपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • कानपुर ने महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • सुसाइड के पीछे का कारण बताया जा रहा घरेलू कलह
  • पति ने फोन पर बात करने पर टोका था

Kanpur Crime News: कानपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के तीन महीने बाद ही पति से लड़ाई होने पर महिला ने सुसाइड किया। मामला बिधनू खेरसा गांव का है। गांव के पप्पू के 25 वर्षीय बेटे महेंद्र की तीन महीने पहले करबिंगवां निवासी रामप्रीत की 22 वर्षीय बेटी चांदनी से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि, पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्साई महिला ने फांसी लगा ली। पति ने महिला को रोज रात को किसी से फोन पर बात करने पर टोका था। इससे पहले भी कई बार वो अपनी पत्नी को इसके लिए टोक चुका था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हालांकि इस बार सुसराल में आए महिला के पिता व भाई को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी महिला को टोका। 

जानकारी के मुताबिक, शादी के समय मायके से महिला साथ एक फोन लाई थी। शादी के बाद से ही वो रोज किसी से इसी फोन से रात में बात करती थी। उसके पति ने कई बार उसे टोका। जब महिला नहीं मानी तो पति ने ससुराल से महिला के पिता और भाई को बुलाया। इस पर पिता ने जाकर महिला को डांटा और साथ ले जाने के लिए कहा। वहीं पिता का कहना है कि, शादी से पहले भी महिला यही करती थी। बताया गया कि महिला के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया

पिता और भाई की डांट के बाद महिला दोबारा न करने की बात कहकर कमरे में गई। रात में खाना खाकर सभी सोने चले गए। मंगलवार को सुबह महिला के पति ने देखा कि महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। वहीं इसकी जानकारी होते ही महिला के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला के पति को हिरासत में ले लिया।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।