लाइव टीवी

Kanpur Nagar Nigam: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कानपुर नगर निगम की नई पहल, किराये पर मिलेंगे बैग, बनेगा बैग बैंक

Updated Jul 05, 2022 | 20:34 IST

Kanpur Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बाद थैले बांटने की योजना तैयार की है। शहर में बैग बैंक बनाने की भी तैयारी है, ताकि लोग बाजार में आसानी से थैले किराये पर ले सकें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अब कानपुर में बनेगा बैग बैंक, किराये पर मिलेंगे बैग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद कानपुर नगर निमग की नई पहल
  • नगर निगम ने जगह-जगह थैले बांटने की योजना तैयार की
  • शहर में बैग बैंक बनाने की भी तैयारी, किराया देकर ले जा सकेंगे बैग

Kanpur Nagar Nigam: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कानपुर नगर निगम ने नई पहल की है। कानपुर में प्लास्टिक बैग की बजाय कॉटन बैग का इस्तेमाल होगा। कानपुर में नगर निगम ने जगह-जगह थैला बांटने की योजना तैयार की है। शहर में बैग बैंक बनाने की भी तैयारी है, ताकि जो लोग मार्केट में निकल गए हैं वो किराया चुकाकर बैग ले सकें। वापस करने पर उन्हें पैसे मिल जाएंगे। दरअसल, कानपुर सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन का बड़ा गढ़ है। शहर में 60 इकाइयां हैं। यहां 550 से ज्यादा डीलर हैं। करीब 27 हजार लोग इस रोजगार से जुड़े हुए हैं। शहर में रोजाना 40 हजार किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की खपत होती है। कानपुर में प्रतिबंध का बड़ा असर दिख रहा है। 

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के बारे में बताया है। बोर्ड के अनुसार, प्लास्टिक बैग की बजाय लोग कॉटन बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही प्लास्टिक से बनी चम्मच की जगह बैम्बू स्टिक का उपयोग किया जा सकता है। प्लास्टिक कप के बजाय कुल्हड़ का उपयोग हो सकता है। 

डिस्पोजल बंद होने से महंगे होंगे समारोह

वहीं, पॉलीथिन बैन के बाद अब घर वाले सामान लाने के लिए थैले ले जाने की याद दिला रहे हैं। उधर, डिस्पोजल बंद होने से अब घरों में होने वाले छोटे-छोटे समारोह भी महंगी हो जाएंगे। अच्छी गुणवत्ता वाली थाली, कटोरी और गिलास महंगे खरीदने पड़ेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध इसलिए भी जरूरी था क्योंकि शहर में रोजाना सबसे ज्यादा कचरा इसी का होता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार, ऐसे प्लास्टिक को रिसाइकिल भी नहीं किया जा सकता, इसलिए यह खतरनाक है। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर सख्ती से कदम उठाया जा रहा है।

शहर में बैग बैंक बनाने की तैयारी

उधर, नगर निगम ने 50 से ज्यादा स्वयं सेवी संगठनों और व्यापारिक संगठनों को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास किया है। छापेमारी के साथ ही जगह-जगह थैले वितरित करने की योजना तैयार की गई है। शहर में बैग बैंक बनाने की भी तैयारी की जा रही है, अगर लोग मार्केट में पहुंच गए हैं तो वो किराया चुकाकर बैग ले जा सकेंगे। बाद में वापस करने पर उन्हें पैसे मिल जाएंगे।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।