लाइव टीवी

Kanpur Crime News: शादी में दूल्हे की जगह पहुंची पुलिस, खोल दिया दूल्हे का राज और फिर टूटी शादी

Updated Jun 04, 2022 | 18:15 IST

Kanpur Police: भिनगा क्षेत्र के एक गांव में बारात आनी थी। दुल्हन मेहंदी लगाए बारात का इंतजार कर रही थी। लेकिन रात बीत गई पर बारात नहीं पहुंची। बारात की जगह पुलिस पहुंची और जानकारी दी की बारात को रोक दिया गया है। पुलिस ने इसके पीछे का कारण बताया कि दूल्हा पहले से विवाहित है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर में दुल्हन करती रही दुल्हे का इंतजार, बारात की जगह पहुंची पुलिस (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • पूरी रात दुल्हन करती रही बारात का इंतजार
  • पुलिस ने दुल्हन के घर पहुंचकर बताया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है
  • दूल्हे ने दिल्ली में पहले ही कर रखी थी किसी महिला से कोर्ट मैरिज

Kanpur Crime News: समाज के कई मामले ऐसे होते हैं जिसमें बिना किसी विवाद के भी भारी हानि होती है। ताजा मामला भिनगा क्षेत्र के मछरिहवा महिरौली का है। घर में बेटी की शादी थी। बेटी और घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घर में संगीत बजाए जा रहे थे। चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल छा रहा था।

दुल्हन मेहंदी लगाए बारात का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बारात की जगह पुलिस का आगमन हुआ। पुलिस ने बताया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है, इसलिए बारात नहीं आएगी।

बारात के आने का था इंतजार 

जानकारी के लिए बता दें महरौली गांव निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी का विवाह भिनगा क्षेत्र के ही लक्ष्मनपुर बाजार निवासी युवक के साथ तय किया था। 21 मई को तिलक समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। बेटी के परिवार में दान-दक्षिणा में भारी-भरकम राशि भी दी। एक जून को विवाह होना था। इसके लिए बेटी के पिता ने विवाह का उत्सव भव्य बनाने पर भी काफी रुपये खर्च किए। रात में मेहमानों का स्वागत चल रहा था। बारात के आने का इंतजार हो रहा था, तभी पुलिस घर पहुंच गई।

दूल्हे की दिल्ली वाली पत्नी पहुंची पुलिस के पास

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने दुल्हन के घरवालों से बताया कि बारात आपके घर नहीं आएगी। दूल्हा पहले से शादीशुदा है। यह बात सुनते ही घर की खुशियां गम में बदल गईं। परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मामले की तहकीकात करने पर पता चला कि दूल्हे ने पहले से दिल्ली में दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर रखी थी। गांव आकर वह चोरी-छिपे दूसरी शादी कर रहा था। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई तो प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस से विवाह रुकवाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दूल्हे को हिरासत में लेकर शादी रुकवा दी। 

दूल्हे ने अपने मामी से की है कोर्ट मैरिज

जानकारी के लिए बता दें भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि लड़के ने अपनी मामी के साथ पहले से ही कोर्ट मैरिज कर रखी थी। इसकी सूचना मिलने पर शादी रुकवा दी गई।  इस मामले में कन्या पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पहली पत्नी की शिकायत के आधार पर ​कार्रवाई की गई है।  

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।