लाइव टीवी

Kanpur Property Tax: नई संपत्तियों पर टैक्स लगाने की तैयारी, जानिए कौन से इलाके हैं टैक्स के दायरे में

Updated Jun 22, 2022 | 15:42 IST

Kanpur Property Tax: आयुक्त शिवशरणप्पा ने बताया कि 33 वार्डों में 85 हजार नई प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं। जिसमें प्रॉपर्टी धारकों को एक पखवाड़े के भीतर नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे नगर निगम को करीब 58 करोड़ रुपए की आय होगी। इधर, सर्वे से जुड़े हेमंत गांधी ने बताया कि कानपुर में 16 अन्य वार्डों का भी सर्वे करीब-करीब पूरा हो चुका है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कानपुर नगर निगम 85 हजार संपत्तियों से टैक्स वसूलने की तैयारी में
मुख्य बातें
  • शहर के 17 वार्डों में सर्वे के बाद 85 हजार संपत्तियों से टैक्स वसूलने की तैयारी
  • नगर निगम को होगी करीब 58 करोड़ रुपए की आय
  • कानपुर में 16 अन्य वार्डों का भी सर्वे करीब-करीब पूरा

Kanpur Property Tax: कानपुर नगर निगम की ओर से शहर के 17 वार्डों में करवाए गए सर्वे के बाद अब करीब 85 हजार संपत्तियों से टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है। शहर के 33 वार्डों में शुरू हुआ जीआईएस सर्वे अब तक 17 वार्डों में पूरा किया जा चुका है। जिसमें 85 हजार नई संपत्तियों की पहचान दर्ज की गई है। इनमें सभी तरह की संपत्तियां भी शामिल हैं। इसे लेकर आयुक्त शिवशरणप्पा ने बताया कि 33 वार्डों में 85 हजार नई प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं। जिसमें प्रॉपर्टी धारकों को एक पखवाड़े के भीतर नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे नगर निगम को करीब 58 करोड़ रुपए की आय होगी। इधर, सर्वे से जुड़े हेमंत गांधी ने बताया कि कानपुर में 16 अन्य वार्डों का भी सर्वे करीब-करीब पूरा हो चुका है।

जिसमें अब जोन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद दो महिनों के भीतर शेष रहे 16 वार्डों में नई संपत्तियों से भी गृह कर वसूलने की कवायद शुरू की जाएगी। यहां आपको बता दें कि शहर में सर्वे का काम सूबे के लखनऊ की कंपनी आईटीआई ने वर्ष 2019 में शुरू किया था। कंपनी से जूड़े सूत्रों के मुताबिक कोरोना के चलते सर्व के कार्य में दो साल का डिले हुआ है। 

नए संपत्ति कर में ये इलाके होंगे शामिल

आयुक्त शिवशरणप्पा ने बताया कि नई संपत्तियों से कर वसूलने के मामले में कानपुर के जूही हमीरपुर रोड़, अंबेडकर नगर, यशोदा नगर पूर्वी व पश्चिमी, सब्जी मंडी किदवई नगर, कल्याणपुर उत्तर व दक्षिण, दहेली सुजानपुर, रतनलाल नगर, गाविंद नगर, नौबस्ता व बर्रा आवास विकास समेत अन्य कई इलाके शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 6 जोन में बंटे शहर में वर्तमान में संपत्ति कर देने में जोन एक से 33781, दो से 114578, तीन से 65814, चार से 32020, पांच से 75009 व छह से 83149 घर शामिल हैं। 
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।