लाइव टीवी

Ambedkar Jayanti 2022: बाबा साहेब के इन विचारों ने बदल दी लाखों लोगों की जिंदगी, आप भी जरूर अपनाएं

Updated Apr 14, 2022 | 15:36 IST

Babasaheb inspirational quotes: आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को हम सबको अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Babasaheb inspirational quotes
मुख्य बातें
  • समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं अंबेडकर जयंती
  • इस साल पूरा देश मना रहा है अंबेडकर की 131वीं जयंती
  • डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे

Ambedkar Jayanti 2022, BR Ambedkar Famous Quotes: देश में हर साल 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। अंबेडकर जयंती को भारतवर्ष में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंबेडकर जयंती डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से जाना जाता है। डॉ. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। आज महू को डॉक्टर अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है। इस साल पूरा देश अंबेडकर की 131वीं जयंती मना रहा है। भीमराव अंबेडकर निम्न जाति समुदाय से थे देश ही नहीं दुनिया भर में दलित इस खास दिन को धूमधाम से व उत्साह से मनाते हैं। डॉक्टर अंबेडकर ने समाज में पिछड़े लोगों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

Also Read: Ambedkar Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes: खूबसूरत अंदाज में दें अंबेडकर जयंती की बधाई, देखें कोट्स

बाबा साहेब की पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में रही हैं। हम सब जानते हैं कि डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे। देश के लिए किए गए उनके योगदान को लेकर हर साल उनकी जयंती मनाई जाती है। उनके विचारों ने कई लोगों को प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक उद्धरण व विचार ने लोगों की जिंदगी बदल दी। बाबासाहेब जयंती के मौके पर उनके कुछ विचार इस प्रकार है जो आपको अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।

डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार

"मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।"

"मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।"

"वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।"

"शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित बनो।"

"धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए।"

"मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।"

"एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।"

"समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।" 

"बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।"

"मानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।"

बाबासाहेब के यह अनमोल विचार बहुत प्रेरणादायक हैं, आप इन्हें अपनी जिंदगी में भी अपना सकते हैं। कई लोगों को बाबासाहेब के इन विचारों में मार्गदर्शन दिया है।