लाइव टीवी

Skin Care Tips: यंग लुक पाने के लिए गोंद कतीरा से बनाएं फेस मास्क, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Updated Jul 08, 2020 | 18:23 IST

Home Made Face Pack: बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। ऐसे में आज बताएंगे गोंद कतीरा से बनने वाली फेस मास्क के बारे में, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।

Loading ...
यंग लुक पाने के लिए गोंद कतीरा से बनाएं फेस मास्क
मुख्य बातें
  • गोंद कतीरा में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
  • इसके सेवन से त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर कर सकते हैं।
  • गोंद कतीरा का इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का हमेशा ख्याल रखें।

गोंद कतीरा में अधिक मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। बता दें कि सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमदं है। इसके रोजाना सेवन से आप कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप इसे खाना पसंद नहीं करती हैं तो फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। यह बढ़ते उम्र में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए बेहद प्रभावी तरीका है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए रातभर गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह जब यह फूल जाए, तब आप इसे अपनी त्वचा के हिसाब से इस्तेमाल करें। वहीं अगर आप चाहे तो इसे सीधे भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स टाइट होंगे और स्किन में कसाव होगा। इसके अलावा भी कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पा सकेंगी। आइए जानते हैं कि गोंद कतीरा से फेस पैक कैसे तैयार कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए मास्क

सामग्री

  1. गोंद कतीरा 
  2. बादाम पाउडर
  3. दूध
  4. गुलाब जल
  5. अंडे का सफेद भाग

बनाने का तरीका- इन सभी सामाग्रीयों का ग्राइंड कर के पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीबन 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसे सूखने के बाद पानी से साफ कर लें। 

फेशियल मास्क
सामग्री

  1. गोंद कतीरा
  2. कॉफी
  3. एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका- गोंद कतीरा इस्तेमाल करने से पहले उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह फूल जाने के बाद इसे मैश कर लें और एक कटोरी में डाल दें। अब इसमें सभी समाग्रियों को मिक्स कर दें। सबसे पहले अपने स्टीम लें और फिर यह पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। जरूरत के हिसाब से त्वचा के आसपास क्षेत्र पर भी लगा सकते हैं। 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगा लें। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में दो बार फेशियल मास्क लगाएं।

इन बातों का रखें खास ध्यान
गोंद कतीरा की तसीर ठंडी होती है। इसलिए जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या रहती हैं वह इसे लगाने से बचें। ध्यान रहें कि कुछ लोग रात में फेस पैक लगाकर सो जाते हैं और सुबह साफ करते हैं। लेकिन गोंद कतीरा को लगाने के बाद ऐसा न करें। बेहतर है कि इसे रात के बजाय दिन में लगाएं।