लाइव टीवी

Mango face pack: महंगे प्रोडक्ट नहीं आम के इस्तेमाल से पाएंगी ग्लोइंग त्वचा, एक बार आजमाकर देखें

Updated Jul 08, 2020 | 17:05 IST

Tips To Skin Care: गर्मी के मौसम में लोगों का सबसे पसंदीदा फल होता है आम। खाने में बेहद स्वादिष्ट इस फल के कई फायदे हैं। सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

Loading ...
महंगे प्रोडक्ट नहीं आम के इस्तेमाल से पाएंगी ग्लोइंग त्वचा
मुख्य बातें
  • ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आम से फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
  • मैंगो फेस पैक आप 5 तरीके से बना सकते हैं।
  • सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आम से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। नियमित इसके इस्तेमाल से आप कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियों से निजात पा सकती हैं। बता दें कि आम के पल्पों से फेस पैक बना सकती हैं। इससे होने वाले प्रभाव को देखने के बाद आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और पार्लर जाना भूल जाएंगी। खास बात है कि मैंगो फेस पैक बनाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर आप आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि किस तरीके से आप मैंगो फेस पैक बना सकती हैं।

बेसन, आम और शहद- अक्सर महिलाएं शहद और बेसन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इसमें आम के पल्प को मिलाकर इसके गुणों को बढ़ा सकती हैं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें और फिर धोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। नियमित इसके इस्तेमाल से चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। 

आम और शहद- स्किन को तरोताजा करने के लिए गर्मियों में अक्सर महिलाएं फेस पैक लगाती हैं। लेकिन आम और शहद से बने फेस पैक लगाने से चेहरा फ्रेश दिखेगा। इसके लिए पके हुए आम का पल्प निकाल लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

मुल्तानी मिट्टी और आम- मुल्तानी मिट्टी में पके हुए आम के गूदे मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा और मुंहासे जैसी समस्या को दूर करेगा। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। नियमित इस फेस पैक को लगाने से त्वचा की रंगत में भी निखार आएगा।

आम और गुलाब जल- गर्मियों में अक्सर महिलाएं गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता है और अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो गुलाब जल का इस्तेमाल करना फायदमेंद साबित हो सकता है। गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो सूरज की रोशनी से होने वाले स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकता है। गुलाब जल और आम के गूदे को मिक्स कर पेस्ट तैयार करें और इसे अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगाएं। समय पूरा होने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, ओटमील और आम- निखार पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी, आम और ओटमील इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार करें। यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट बनाने के लिए दूध या फिर पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर साफ करने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।