लाइव टीवी

how to Grow Giloy: शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के ल‍िए लें घर का उगाया गिलोय, जानें इसे लगाने के 3 तरीके

Updated May 25, 2021 | 13:01 IST

How to grow giloy plant: गिलोय के पौधा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। जानें इसे कैसे आप गमले में उगा सकते हैं।

Loading ...
घर में गिलोय का पौधा लगाने के 3 आसान तरीके
मुख्य बातें
  • इम्यूनिटी को बढ़ाने में गिलोय का पेड़ पौधा बेहद लाभकारी माना जाता है
  • फरवरी महीने को छोड़कर बाकी किसी भी महीने में आप गिलोय के पौधे को लगा सकते है
  • गिलोय के पौधे में कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है

Method to Grow Giloy Plant at home: गिलोय का पौधा सर्दी के मौसम को छोड़कर सभी मौसमों में उगाया जा सकता है। इस पौधे में अनेकों प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण काफी पाए जाते हैं। इसके अलावा गिलोय के पौधे में आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी पाई जाती है। ऐसे चमत्कारी गुणों की वजह से इन दिनों गिलोय के पौधे की मांग ज्यादा बढ़ने लगी है। 

आपको बता दें कि इन दिनों कोरोनावायरस से बचने के लिए इसका इस्तेमाल काफी किया जा रहा है। गिलोय का पौधा का इस्तेमाल ज्यादातर डेंगू, बुखार और खांसी जैसे बीमारियों में किया जाता हैं। इसे आप गमले में भी आसानी से लगा सकते है। गिलोय को बारिश के मौसम में तैयार होंने में 15 से 20 दिन लगते है। वहीं गर्मी के दिनों में गिलोंय को बढ़ने में 20 से 25 दिन लगते है। इन दिनों कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप में यदि आप गिलोय का सेवन करें, तो आप अपने इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। 

गिलोय के पौधे को घर में लगाने के 3 आसान तरीके 

1. गिलोय के पौधे को घर में लगाने का पहला तरीका 

  1. गिलोय के पौधे को घर में लगाने के लिए सबसे पहले उसके बीज को अलग कर सुखा लें।
  2. जब बीज अच्छी तरह सूख जाए, तो एक गमले में मिट्टी को हल्का कर उसमें अपने हाथों से गिलोय के बीच को अच्छी तरह अंदर डालें।
  3. बाद में उसके ऊपर पानी डाल दें। 

2. गिलोय के पौधे को घर में लगाने का दूसरा तरीका 

  1. गिलोय को 24 घंटे के लिए पानी में काट कर छोड़ दे।
  2. अब उसे 5 से 6 इंच लंबा काट ले। ध्यान रखें क‍ि इसमें 4 से 5 नोड्स जरूर होने चाहिए। 
  3. अब गिलोय के पौधे को लगाने के लिए 6 से 12 इंच के गमले लें।
  4. गमले में गिलोय के डंडे को अच्छी तरह उंगलियों से दबाकर लगाएं।
  5. गिलोय लगाने के बाद उसके ऊपर थोड़ा पानी डाल दे।

3 . गिलोय के पौधे को घर में लगाने का पहला तरीका 

  1. गिलोय को गमले में लगाने के लिए उसके डंडे को अच्छी तरह मोड़कर गमले में मिट्टी के अंदर दबाकर ऊपर से और मिट्टी डालें।
  2. जब मिट्टी अच्छी तरह से डाल दे, तो ऊपर से गमले में पानी डालें। 7 दिनों के बाद आपके लगाए हुए गिलोय में पत्ते आने शुरू हो जाएंगे।

जब ग‍िलोय का पौधा लग जाए तो इसमें समय समय पर पानी व खाद देना भी जरूरी है।