लाइव टीवी

Merry Christmas 2021: तस्वीरों के जरिए भेजें हैप्पी क्रिसमस के बधाई संदेश

Updated Dec 31, 2021 | 09:53 IST

हर साल 25 दिसंबर को मनाए जानेवाले पर्व के मौके पर आप इस प्रकार के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Loading ...
Merry Christmas 2021 Wishes Quotes, Images: क्रिसमस के बधाई संदेश और तस्वीरें
मुख्य बातें
  • क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व होता है
  • यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है
  • आप संदेशों और तस्वीरों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते है

क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व होता है । यह पर्व साल के आखिर में यानी 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते है।

आप क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के मौके पर बधाई संदेश, शुभकामना संदेश,विशेज,कोट्स आदि भेज सकते हैं। यहां आपके लिए कई बधाई संदेश और तस्वीरों का विकल्प दिया गया है जिसके जरिए आप अपने करीबी,परिजनों,मित्रों को क्रिसमस के बधाई संदेश भेज सकते है। 

आया है त्यौहार क्रिसमस
बांटे सब को प्यार क्रिसमस
तोहफे पा कर सब बोलेंगे
आए यूं हर बार क्रिसमस
बांटे सब को प्यार क्रिसमस
(Merry Christmas 2021)


 

क्रिसमस का ये प्यारा त्यौहार
जीवन में लायें खुशियां अपार
सांता क्लाज आए आपके द्वार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार

आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने
दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए
आपके लिए है हमारी यही शुभकानाएं
(Merry Christmas 2021)

रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं
संता क्लॉज से हर दिन मिलवाए
 हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं
(Merry Christmas 2021)

ना कार्ड भेज रहा हूं
ना कोई फूल भेज रहा हूं
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको
क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं
Merry Christmas 2021

इस क्रिसमस जीवन खुशियों भरा हो
बिल्कुल क्रिसमस ट्री की तरह हो
भविष्य आपका हमेशा रहे खुशहाल
तारों की तरह चमकता आपका रास्ता हो
Merry Christmas 2021

क्रिसमस आए बनके उजाला
खुल जाए किस्मत का ताला
हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता हैं चाहने वाला

बच्चों का दिन, तोहफों का दिन
सांता आएगा कुछ देकर जाएगा
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहनाइ
इसी से सादगी का पाठ आएगा
(मैरी क्रिसमस 2021)

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है
तारों ने आसमां को सजाया है
लेकर तोहफा अमन-प्यार का
खुशियों का त्यौहार क्रिसमस आया है
(Merry Christmas 2021)

खुदा से क्या मांगूं तेरे वास्ते
सदा खुशियां हों तेरे रास्ते
हंसी तेरे चेहरे पे रहे इस तरह
खुशबू फूल का साथ निभाता है जिस तरह!
Merry Christmas!

क्रिसमस की खुशी
गिफ्ट का आनंद
तोहफा रंग-बिरंगा
निकलिए दोस्तों संग
बनाकर मन चंगा
कंजूसी छोड़ बांटो प्यार
बस यही जिंदगी है यार
(मैरी क्रिसमस 2021)

मेरी हर खुशी हर बात तेरी है,
सांसो में छुपी ये हयात तेरी है,
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिना
धडक़नों की  हर आवाज तेरी है
(Merry Christmas 2021)

क्रिसमस का उमंग-उत्साह, जीवन को सराबोर रखे
यह दिल में सुकूं, होठों पर खुश्यिों की इल्तिजा रखे
लोग आपसे से मुंह ना फेरें, गम और गुस्सा छूटे पीछे
दुआ है रब से वो आपका ऐसा दिलकश रवैया रखे
(Merry Christmas 2021)