लाइव टीवी

Dhanteras 2020 Rangoli: धनतेरस पर ऐसे बनाएं ये खास रंगोली, देखकर प्रसन्‍न हो जाएंगी मां लक्ष्‍मी

Updated Nov 06, 2020 | 18:26 IST |

धनतेरस हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए रंगोली बनाने की भी परंपरा है।

Loading ...

दीपावली खुशियों का त्योहार है। इसके आने से पहले ही सभी लोग इसकी तैयारियों में लग जाते हैं। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से शुरू होती है। धनतेरस हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे छोटी दीपावली या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। कई लोग धनतेरस के दिन प्रदोष व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन सोना,चांदी या पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उससे धन-संपत्ति की बढ़ोतरी होती है। धनतेरस के दिन लोग घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाकर दिये जलाते हैं। इस दिन रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी प्रसन्नता से घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। इस धनतेरस आसान और सुंदर रंगोली बनाने के लिए यहां आप देख सकते है, यह वीडियो।