लाइव टीवी

71वां गणतंत्र दिवस समारोह: राजपथ पर योगी सरकार की झांकी में दिखा सूफियाना अंदाज

Updated Jan 26, 2020 | 17:24 IST

देश भर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की झांकी में सर्वधर्म समभाव दिखा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
Tableau of Yogi government

नई दिल्ली : देश भर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। दिल्ली में राजपथ पर भारत ने अपनी शक्ति को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही कई राज्यों ने अपने प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की। जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की झांकी भी हजारों दर्शकों के सामने इंडिया गेट के पास राजपथ पर प्रदर्शित की गई। इस झांकी में यूपी ने सर्वधर्म समभाव को दिखाया। 

काशी में गंगा की निर्मल धार में यूपी की संस्कृति विरासत के अविरल प्रवाह की झलक के साथ-साथ यूपी के बाराबांकी स्थित देवा शरीफ के सूफियाना मिजाज का भी अहसास हो रहा है। यह प्रदेश की सूफियाना तासीर और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है।

देवा शरीफ या देवा यूपी में बाराबंकी जिले का एक कस्बा और नगर पंचायत है। यह हाजी वारिस अली शाह के मजार के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर तीर्थ के तौर पर देवा शरीफ के नाम से भी जाना जाता है। यह राजधानी लखनऊ से करीब 26 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।

इसके अलावा यूपी की झांकी में काशी की संगीत परंपरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले मशहूर शहनाई वाद भारत रत्न उस्ताद बिसमिल्लाह खान, तबला सम्राट पंडित समता प्रसाद जो गुदई महाराज के नाम से फेमस हैं। संगीतज्ञ विदुषी गिरिजा की प्रतिरूप भी प्रदर्शित की गई। कत्थक नृत्य करते कलाकारों ने झांकी में चारचांद लगा गई।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।