लाइव टीवी

स्मार्ट सिटी रैंकिंग में यूपी ने मारी बाजी और मिला पहला स्थान, योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

Updated Jun 26, 2021 | 09:02 IST

Smart City Ranking : उत्तर प्रदेश ने मौजूदा स्मार्ट सिटी के अलावा नई स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पहल करके बाजी मारते हुए राज्य श्रेणी में शीर्ष अवॉर्ड हासिल किया है।

Loading ...
स्मार्ट सिटी रैंकिंग में UP ने मारी बाजी और मिला पहला स्थान
मुख्य बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को मिले चार पुरस्‍कार
  • अवॉर्ड मिलने पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

नई दिल्ली:  केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा द्वारा शुक्रवार को स्‍मार्ट सिटी अवॉर्ड का ऐलान किया गया। स्मार्ट मिशन के तहत संचालित स्मार्ट सिटी को विकसित करने में राज्य पुरस्कार श्रेणी में उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज पुरस्कार 2020 का विजेता घोषित किया गया। मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु जैसे राज्य इस बार उत्तर प्रदेश से पिछड़ गये।

योगी ने दी बधाई
यूपी को पहला स्थान मिलने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और यूपी सरकार  की प्रतिबद्धता का सुफल है कि शहरी और आवास विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 'इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट- 2020' के 'स्टेट अवार्ड' श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।'

अपने अगले ट्वीट में योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी और सहारनपुर जनपद को ‘स्मार्ट सिटी कांटेस्ट- 2020’ की विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार 'ईज ऑफ लिविंग' के प्रति प्रदेश सरकार की संकल्पबद्धता को प्रकट करता है। इस योजना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन।'

इस आधार पर मिलते हैं पुरस्कार
स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत देश की चयनित 100 स्मार्ट सिटीज में आगरा को पहला और वाराणसी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पुरस्कार स्मार्ट सिटीज मिशन, अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) और प्रधानमंत्री आवास योजना की छठी वर्षगांठ के मौके पर घोषित किये गये हैं। ये पुरस्कार सामाजिक पहलू, शासन, संस्कृति, शहरी पर्यावरण, स्वच्छता, अर्थव्यवस्था, वातावरण, पानी एवं शहरी परिवहन जैसे विषयों के आधार पर दिये गये हैं।

वर्ष 2019 में स्मार्ट सिटीज में सूरत एकमात्र विजेता था। यह पहली बार हुआ है कि राज्यों को भी स्मार्ट सिटी के संपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिया गया है। मंत्रालय ने कोविड नवोन्मेष श्रेणी के तहत कल्याण डोंबिवली और वाराणसी को संयुक्त विजेता घोषित किया है।

इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज पुरस्कार, 2020 का विजेता घोषित किया गया जबकि उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार श्रेणी में अग्रणी रहा। मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु इस बार उत्तर प्रदेश से पिछड़ गये। ये पुरस्कार सामाजिक पहलू, शासन, संस्कृति, शहरी पर्यावरण, स्वच्छता, अर्थव्यवस्था, वातावरण, पानी एवं शहरी परिवहन जैसे विषयों के आधार पर दिये गये हैं। वर्ष 2019 में स्मार्ट सिटीज में सूरत एकमात्र विजेता था।

यह पहली बार हुआ है कि राज्यों को भी स्मार्ट सिटी के संपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिया गया है। मंत्रालय ने कोविड नवोन्मेष श्रेणी के तहत कल्याण डोंबिवली और वाराणसी को संयुक्त विजेता घोषित किया है।ये पुरस्कार स्मार्ट सिटीज मिशन, अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) और प्रधानमंत्री आवास योजना की छठी वर्षगांठ के मौके पर घोषित किये गये हैं।

चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेशों में अव्वल रहा है जबकि इंदौर ने ‘नवोन्मेष विचार पुरस्कार’ जीता है। मंत्रालय के अनुसार अहमदाबाद ने ‘स्मार्ट सिटीज लीडरशिप अवार्ड’ प्राप्त किया है, वाराणसी क्रमश: दूसरे और रांची तीसरे स्थान पर रहे। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ‘‘चार स्टार रेटिंग’’ शहर सूरत, इंदौर, अहमदाबाद, पुणे, विजयवाड़ा, राजकोट, विशाखापत्तनम, पिंपडी चिंचवड़ और वड़ोदरा रहे।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।