लाइव टीवी

Pune: 44 लाख का कर्ज देकर सूदखोरों ने मांगे 5 करोड़, नहीं देने पर करने लगे परेशान, तीन गिरफ्तार

Updated Jun 07, 2022 | 19:59 IST

Pune Debtor Demand: पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ सूदखारों ने एक व्‍यक्ति को 44 लाख का कर्ज देकर ब्‍याज समेत 5 करोड़ रुपये की मांग की। अतिरिक्त राशि नहीं देने पर कर्जदार को परेशान करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
44 लाख कर्ज देकर 5 करोड़ मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • 44 लाख का कर्ज देकर सूदखोरों ने की 5 करोड़ देने की मांग
  • रुपये नहीं देने पर तोड़ दिए पीड़ित द्वारा किए गए निर्माण कार्य
  • पुलिस ने तीन सूदखोरों को किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार

Pune Debtor Demand: पुणे में कर्ज पर सूदखोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्‍यक्ति ने अपनी आवास परियोजना के लिए कुछ लोगों से 44 लाख 58 हजार रुपये ब्‍याज पर कर्ज लिया था। इस कर्ज को जब लौटाने की बारी आई तो कर्ज देने वाले  चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर कर्जदार से 5 करोड़ रुपये मांगने लगे। इस मांग से हैरान कर्जदार ने अतिरिक्‍त रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सूदखोरों ने कर्जदार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कर्जदार की आवास परियोजना के पास चारों तरफ गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और वहां रखी निर्माण सामग्री भी उठा ले गए।

इससे परेशान पीड़ित नितिन शंकर धिमधिमे पुलिस के शरण में पहुंचा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है। सभी दिघी पुलिस के होली बुद्रुक के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने तोड़ दिए फ्लैट, दी जान से मारने की धमकी

दिघी पुलिस के अनुसार, शिकायकर्ता ने उक्‍त आरोपियों से अपने एक प्रोजेक्‍ट के लिए 44 लाख 58,500 रुपये का कर्ज लिया था। इसके बदले में आरोपी ने चक्रवृद्धि ब्याज दर जोड़कर पीड़ित से जबरन 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायकर्ता द्वारा अतिरिक्‍त पैसे देने से मना करने पर आरोपितों ने वादी की नियोजित आवासीय परियोजना के चारों ओर गड्ढा खोदा और पीड़ित का मार्ग अवरुद्ध कर परेशान करने लगे। इसके साथ ही वहां पर बने सैंपल फ्लेटों को भी आरोपियों ने बंद करने के साथ कुछ फ्लेटों को तोड़ दिया। 

आरोप: तोड़ दिया पैर, दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि इसका विरोध करने के लिए जब पीड़ित वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसका पैर तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। दिघी पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद जांच में शिकायत सच पाई गई। जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं फरार चल रहे एक आरोपी को भी जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।