लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 फरवरी 2021: कुम्भ राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति ना करें लापरवाही, कन्या के छात्रों को नवीन अवसर

Updated Feb 01, 2021 | 05:05 IST

आज का राशिफल, 1 फरवरी 2021: आज कर्क राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना राशिफल...

Loading ...
aaj ka rashifal 1 february 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है।
  • उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।
  • व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 1 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।व्यवसाय में नए कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  बुध व चन्द्र गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज चन्द्रमा व गुरु गोचर शिक्षा में लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में उन्नति होगी। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है।हरा व नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। 


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में कर्क व धनु राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि व गुरु का सहयोग इस राशि को मिल रहा है। धन आगमन के संकेत हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।                      

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। जॉब में कुछ परेशानी के बाद ही सफलता मिलेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: मंगल व गुरु गोचर इस समय व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में प्रॉब्लम आ सकती है। सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat