लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 31 जनवरी- 6 फरवरी: कुम्भ व तुला राशि के लोग रखें सेहत का ध्यान, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Jan 31, 2021 | 06:04 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 31 जनवरी से 6 फरवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 31 January to 6 February 2021
मुख्य बातें
  • सप्ताह के पहले दिन सिंह राशि में है चन्द्रमा।
  • कुम्भ और तुला राशि के जातक रखें स्वास्थ्य का ध्यान।
  • मेष और मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 31 जनवरी से 6 फरवरी 2021 तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य, शनि, गुरु व शुक्र मकर राशि में, मंगल मेष में, बुध कुम्भ में व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कुम्भ व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 31 जनवरी से 6 फरवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह का फल जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है। छात्रों को लाभ होगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। सोमवार को अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आपके लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।परिवार संग यात्रा हो सकती है।नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। सफेद रंग शुभ है। सोमवार को चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में विशेष प्रगति है।शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। गुरु व चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शुक्रवार से शनिवार तक सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। कर्क राशि के मित्रों का सहयोग सोमवार व शनिवार को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।  व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: गुरु, शनि, सूर्य व शुक्र इसी राशि में हैं। आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी  व मीडिया में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को कम्बल का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। नीला रंग शुभ है। बुध इस समय इसी राशि में स्थित होकर इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक खिलाते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।  धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य सुख में प्रगति हो सकती है। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु मंदिर में भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat