लाइव टीवी

आज का राशिफल 14 मार्च 2021: तुला के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, धनु राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल

Updated Mar 14, 2021 | 05:05 IST

आज का राशिफल, 14 मार्च 2021: आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि  है। शनि गुरु के साथ मकर राशि में है।सूर्य अब मीन में आ चुके हैं। जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल, Aaj ka rashifal 14 march 2021
मुख्य बातें
  • शनि गुरु के साथ मकर राशि में है।
  • सूर्य अब मीन में आ चुके हैं।
  • आज शुक्र व बुध कुम्भ में हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि  है। शनि गुरु के साथ मकर राशि में है।सूर्य अब मीन में आ चुके हैं। शुक्र व बुध कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व धनु राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 14 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आईटी व फाइनेंसियल मैनेजमेंट फील्ड में जॉब को लेकर परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसायिक यात्रा संभावित है।बुध व चन्द्र गोचर से जॉब में लाभ होगा।हरा रंग शुभ है। स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी सन्त के आशीर्वाद से धार्मिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे।हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में लाभ की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग जॉब में सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। लाल व पीला रंग शुभ है।मसूर का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण शैक्षिक कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि,बुध व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि,गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे।उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर तैयार रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat