लाइव टीवी

आज का राशिफल 09 मार्च 2021: पूरे होंगे इन राशि वालों के रुके काम, धनु राशि के छात्रों को मिलेगी सफलता

Updated Mar 09, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 09 मार्च 2021: आज वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 09 March 2021
मुख्य बातें
  • कर्क राशि के लोगों को आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।
  • श्री सूक्त का पाठ आज तुला राशि वालों के लिए लाभप्रद है।
  • जानें क्या कहता है आपका 09 मार्च का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है व चन्द्रमा मकर राशि में है। इस प्रकार आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ मकर में गज केसरी योग बना रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज कर्क व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 09 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्र करियर संबंधित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको बिजनेस में एक नया चैलेंज मिलेगा। जॉब में आज त्वरित निर्णय से बचना होगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नई कार्य योजना सफल हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। आज असत्य से बचें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र अपने करियर में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। गाय को पालक खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन राजनीति में सफलता का है। आज व्यवसाय में सफलता से आनंदित रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज कई रुके कार्यों के पूर्ण होने में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। चने की दाल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। किसी नजदीकी रिश्ते से तनाव सम्भव है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि, गुरु व आज के चन्द्र गोचर इसी राशि मे होने के प्रभाव से टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र अपने करियर को नई सकारात्मक दिशा देंगे। व्यवसाय में शुभ लाभ है। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता का दिन है। आर्थिक प्रगति से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी रुके प्रोजेक्ट की प्राप्ति करेंगे। छात्र करियर को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में सफल रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat