लाइव टीवी

आज का राशिफल 07 मार्च 2021: तुला व मेष आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत, सिंह राशि को राजनीति में सफलता

Updated Mar 07, 2021 | 05:05 IST

आज का राशिफल, 07 मार्च 2021: सूर्य कुम्भ व गुरु मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका 07 मार्च का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 7 march 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है।
  • सूर्य कुम्भ व गुरु मकर राशि में है।
  • राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ व गुरु मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 07 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज आईटी व मीडिया जॉब वाले अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। छात्रों के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु व मंगल प्रधान वृश्चिक व मेष राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज छात्रों के करियर में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। शिक्षा में लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: छात्रों को सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat