लाइव टीवी

आज का राशिफल, 01 जुलाई 2021: मेष व कुंभ को चन्द्रमा के मीन में होने का लाभ, कैसा रहेगा महीने का पहला दिन?

Updated Jul 01, 2021 | 06:34 IST

Aaj Ka Rashifal 1 July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका गुरुवार का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल 01 जुलाई 2021 (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • सूर्य मिथुन व गुरु कुंभ राशि में हैं मौजूद।
  • कर्क और सिंह राशि के जातक राजनीति में रहेंगे सफल।
  • तुला व वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत।

Aaj Ka Rashifal 01 July 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। मीन का स्वामी गुरु होता है। सूर्य मिथुन व गुरु कुंभ राशि में है। सूर्य व मंगल कर्क राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन में चन्द्रमा व गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं जुलाई के पहले दिन का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज बारहवां चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व तुला राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफेद  रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।आईटी व बैंकिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। मीन का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में संघर्ष की स्थिति होगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक- पंचम चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु- राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- आज चन्द्रमा का द्वितीय व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat