लाइव टीवी

आज का राशिफल 7 मई 2021: कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated May 07, 2021 | 05:00 IST

7 मई 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की अलग अलग परिस्थितियों के अनुसार राशिफल में संभावित परिस्थितियों का आकलन किया जाता है। यहां जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा 7 मई का दिन।

Loading ...
7 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 7 May 2021
मुख्य बातें
  • राजनीति के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे तुला व कुंभ राशि के जातक।
  • व्यवसाय और काम में तरक्की करेंगे कर्क और सिंह राशि के लोग।
  • मेष व कुम्भ के जातक करेंगे जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास।

7 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। सूर्य मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व कुंभ राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मेष व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज सिंह व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 7 मई का राशिफल:

मेष- आज व्यवसाय से सम्बन्धित कोई नया निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। 

वृष- आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज भावुकता से बचना होगा। व्यवसाय में कुछ नवीन योजना बन सकती है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- आज जॉब को नई दिशा देंगे। नई बिजनेस प्लानिंग सफल हो सकती है। आसमानी रंग शुभ है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द का दान करें।

कर्क- जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज पूजा पाठ से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- छात्र शिक्षा में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। अन्न का दान करें।

वृश्चिक- आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। वाणी के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज यात्रा से बचें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।नारंगी रंग शुभ है।

मकर- जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है। उड़द का दान करें।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में सफलता का समय है। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। तिलन करें।

मीन- आज जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। जॉब को नई दिशा देंगे। नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat