लाइव टीवी

Horoscope Today, 14 September 2021: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तुल-वृष राशि के जातक, जानिए आज का राशिफल

Updated Sep 13, 2021 | 15:48 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 September 2021: मंगलवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित इशारे।

Loading ...
14 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • धनु का स्वामी गुरु होता है।
  • धनु में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा।
  • सूर्य सिंह व गुरु कुंभ राशि में है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14th September 2021:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व ज्येष्ठा नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है।सूर्य सिंह व गुरु कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

धनु में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

1. मेष राशिफल-आज भाग्यभाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व गुरु गोचर आपकी गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे।बड़े भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य में बाधा आ सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। सफेद व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-- आज बैंकिंग व मीडिया  कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।मेष व तुला राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।बैगनी व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क वृष राशिफल- जॉब में  लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं।धनु व मीन राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- टीचिंग व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा।धनु का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7तुला राशिफल- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी ।शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में लाभ की संभावना बनएगा ।आसमानी व बैगनी  रंग शुभ है।

8वृश्चिक राशिफल- द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु शुभ है।जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा।नारंगी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9धनु राशिफल- जॉब में  सफलता की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के द्वादश गोचर से व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व मंगल गोचर कोई नया मकान या जमीन बहुत जल्द प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल - आज चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का नवम गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। बैंकिंग जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है ।नीला व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- चन्द्रमा आज इस राशि से दशम में है व गुरु द्वादश है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शुक्र बैंकिंग में लाभ देंगे।मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat