लाइव टीवी

Horoscope Today, 15 September 2021: मेष राशि के जातक को मिलेगा व्यवसाय में लाभ, जानिए आज का राशिफल

Updated Sep 14, 2021 | 14:50 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 September 2021: बुधवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित इशारे।

Loading ...
15 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • सूर्य सिंह व गुरु कुंभ राशि में है।
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है।
  • तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15th September 2021:  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है। शुक्र अब तुला में है।सूर्य सिंह व गुरु कुंभ राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

धनु में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क
व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-
आज सप्तम में शुक्र व भाग्यभाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व शनि गोचर आपकी गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे।मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल 
चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल
आज बुध व चन्द्रमा अनुकूल हैं।व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।मेष व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।बैगनी व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल
बैंकिंग व आईटी जॉब में  लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं।धनु व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल
इंश्योरेंस,मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल
बुध व शुक्र अनुकूल हैं।जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा।धनु का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल
आज चन्द्रमा तृतीय है।स्वास्थ्य में संघर्ष की स्थिति होगी ।शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में लाभ की संभावना बनएगा ।आसमानी व हरा  रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल
मंगल व सूर्य अनुकूल हैं।द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु शुभ है।जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा।नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल 
चन्द्रमा आज इसी राशि में है।व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी ।जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व बैगनी रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल 
शनि इसी राशि में है।गुरु के द्वितीय व चन्द्र के द्वादश गोचर से पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र बहुत जल्द रुका धन प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल 
शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं।आज चन्द्रमा का एकादश व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। मीडिया व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है ।नीला व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल 
गुरु द्वादश व चन्द्रमा आज इस राशि से दशम में है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शुक्र रियल स्टेट में लाभ देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat