लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 7- 13 फरवरी: पहले दिन केतु के साथ वृश्चिक राशि में जाएगा चन्द्रमा, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Feb 07, 2021 | 04:30 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 7 से 13 फरवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 7 to 13 February 2021
मुख्य बातें
  • सेहत के प्रति सचेत रहें कर्क और सिंह राशि के लोग।
  • मकर और वृश्चिक राशि के लोगों को धन प्राप्ति के योग।
  • धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे सिंह व मीन के जातक।

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी 2021 तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य व बुध मकर राशि में; शुक्र, गुरु व शनि मकर राशि में, मंगल मेष में व राहु वृष में व केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध मकर में वक्री है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा केतु के साथ वृश्चिक राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व कुम्भ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 7 से 13 फरवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: जाँब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे।  गुरुवार तक व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं।गुरुवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में गुरुवार के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व आईटी जाँब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है।नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में नए कार्य की योजना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें।सफेद व लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह जाँब व व्यवसाय में विशेष प्रगति है। बुधवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार व बुधवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह जाँब सम्बंधित रुके धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह कुछ धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में पोजीशन बेहतर रहेगा।माता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा होगी। व्यवसाय में प्रगति करेंगे।हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।बुध व शुक्र जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।विष्णु जी की पूजा करते रहें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा।शनिवार को धन का आगमन होगा। आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए कनकधारा स्तोत्र का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रभाव  कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।शनिवार को जाँब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में गुरु व शनि गोचर से लाभ है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु के साथ हैं।बुध इसी राशि में वक्री हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जाँब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे।नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सोमवार से गुरुवार के मध्य कई रुका कार्य प्रारंभ होगा। माता दुर्गा जी की नियमित पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। केतु व चन्द्र के वृश्चिक गोचर से सप्ताह के प्रथम दो दिन जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में विवादों से बचना होगा। छात्र कॅरियर में लाभान्वित होंगे।मंगलवार के बाद स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। जाँब सम्बन्धित रुके धन के आगमन में प्रगति हो सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat