लाइव टीवी

Friday Vrat Benefits: शुक्रवार व्रत के हैं कई पुण्यफल, व्यापार में तरक्की से लेकर धन में यूं होती है बरकत

Updated Feb 05, 2021 | 15:51 IST

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का व्रत करना बहुत अनुकूल है। इस दिन माता वैभव लक्ष्मी के साथ संतोषी मां की पूजा करनी चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शुक्रवार व्रत के पुण्यफल
मुख्य बातें
  • मां लक्ष्मी को समर्पित है शुक्रवार का दिन।
  • घर में शांति से लेकर संपत्ति तक मिलते हैं कई पुण्यफल।
  • जानिए सभी दु:ख दर्दों को दूर करने वाले इस व्रत के बारे में।

मुंबई: सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी सौभाग्य की देवी मानी गई हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत करना बहुत लाभदायक माना जाता है। इस दिन संतोषी माता का व्रत भी किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार जो जातक मां लक्ष्मी और मां संतोषी का व्रत करते है उनकी सारी मनोकामनाएं यह देवियां पूरी करती हैं।

शुक्रवार का व्रत करने के लिए जातकों को ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए और स्नान करके साफ-सुथरे कपड़ा पहनना चाहिए। कपड़े धारण करने के बाद माता के सामने व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए। शाम के वक्त माता रानी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें भोग लगाना चाहिए। प्रसाद बांटने के बाद जातक एक समय का भोजन कर सकते हैं।

अगर आप इस बात से अनजान हैं कि शुक्रवार का व्रत करने से जातकों को क्या लाभ मिलता है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। 

अविवाहित कन्याओं के लिए बहुत लाभदायक:
अविवाहित कन्याओं को शुक्रवार का व्रत जरूर करना चाहिए, यह व्रत करने से उन्हें योग्य और उत्तम वर मिलता है। ‌जिन अविवाहित कन्याओं के शादी में बाधा आ रही है उनके लिए भी यह व्रत करना बहुत फायदेमंद है। 

सफलता पाने के लिए करें शुक्रवार का व्रत:
जानकार यह बताते हैं कि शुक्रवार का व्रत करने से कोर्ट कचहरी, परीक्षा, और अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलती है। कई सालों से रुके हुए काम पूर्ण होते हैं और किसी शुभ काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

अगर किसी के जीवन में दुखों, पीड़ाओं और परेशानियों का ढ़ेर लगा है तो उन्हें शुक्रवार का व्रत करना चाहिए इससे सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शुक्रवार का व्रत करने से व्यापार में तरक्की होती है।

शुक्रवार का व्रत करने से बरसती है सुख-समृद्धि:
शुक्रवार का व्रत करने से माता लक्ष्मी व माता संतोषी अपने भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि बरसाती हैं। शुक्रवार का व्रत करने से परिवार के बीच में प्यार मजबूत होता है साथ में स्नेह और अपनेपन की भावना बढ़ती है।

माता लक्ष्मी व माता संतोषी के आशीर्वाद से घर में खुशियां आती हैं और सकारात्मकता का वास होता है। शादीशुदा महिलाओं को यह व्रत जरूर करना चाहिए इससे शादीशुदा जीवन में आ रही सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

शुक्रवार का व्रत करने से मिलती है संतान सुख की खुशी:
मान्यताओं के अनुसार यह कहा जाता है कि शुक्रवार का व्रत करने से संतान प्राप्ति होती है। जो दंपती संतान प्राप्ति के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए। 

धन की होती है वर्षा:
जिन लोगों के घरों में धन की कमी होती है उन्हें शुक्रवार का व्रत जरूर करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है इससे घर में धन की वृद्धि होती है और दरिद्रता दूर होती है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल