लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 June 2020: जानें आज किस समय है शुभ मुहूर्त, हनुमान जी की उपासना से मिलेगा विशेष लाभ

Updated Jun 17, 2020 | 11:05 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Aaj ka Panchang, 17 जून
मुख्य बातें
  • आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें
  • महामन्त्र का जप करें

आज का पंचांग, 17 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। प्रातःकाल 07 बजकर 50 मिनट के बाद द्वादशी लग जाएगी। आज बुधवार है। चन्द्रमा मेष राशि में है। आज हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज व्रत व भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का बहुत ही पुण्य है। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप भी करें। आज अन्न दान का बहुत पुण्य है।

यहां पढ़ें 17 जून का पंचांग

  • दिनांक-17 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-  एकादशी 07:50am तक फिर द्वादशी
  • दिवस-बुधवार
  • नक्षत्र- अश्वनी 06:05 am तक फिर भरणी
  • करण-बालव
  • सूर्योदय-05:25am
  • सूर्यास्त-07:22pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि- मेष

आज के मुहूर्त

अभिजीत- आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त- 02:44 pm से 03: 45 pm तक
गोधुली मुहूर्त- 07:09pm से 07:33pm तक
राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल