इस सीरियल में 'अंगूरी भाभी' के साथ नजर आई थीं Bhojpuri Actress Pakhi Hegde, अमित साध भी थे लीड रोल में

TV Serial Miss India: जानी मानी भोजपुरी अदाकारा पाखी हेगड़े दूरदर्शन के सीरियल मिस इंडिया में टीवी की अंगूरी भाभी यानि शिल्‍पा शिंदे के साथ नजर आ चुकी हैं।

Pakhi Hegde and Shilpa Shinde
Pakhi Hegde and Shilpa Shinde 
मुख्य बातें
  • पाखी हेगड़े दूरदर्शन के सीरियल मिस इंडिया में टीवी की अंगूरी भाभी यानि शिल्‍पा शिंदे के साथ नजर आ चुकी हैं।
  • यह बात साल 2004 की है। मिस इंडिया नाम का सीरियल उस समय दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था और खूब पसंद किया जाता था।

TV Serial Miss India: जानी मानी भोजपुरी अदाकारा पाखी हेगड़े दूरदर्शन के सीरियल मिस इंडिया में टीवी की अंगूरी भाभी यानि शिल्‍पा शिंदे के साथ नजर आ चुकी हैं। यह बात साल 2004 की है। मिस इंडिया नाम का सीरियल उस समय दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था और खूब पसंद किया जाता था। पाखी हेगड़े और शिल्‍पा शिंदे के साथ इस सीरियल में टीवी एक्‍टर अमित साध, दिलीप ताहिल और विनोद कांबली भी लीड रोल में थे। रूपेश गोहिल द्वारा निर्देशित इस सीरियल के तकरीबन 187 एपिसोड प्रसारित हुए थे। 

निभाए थे ये किरदार 
इस सीरियल में पाखी हेगड़े ने सुहानी सहाय नाम की लड़की का किरदार निभाया था जोकि छोटे शहर से आकर मुंबई में एक चॉल में अपनी मां (फरीदा दादी) के साथ रहती है। उसका एक भाई होता है जिसकी शादी एक अमीर बिजनेसवीमेन संजना गुजराल (शिल्‍पा शिंदे) से होती है। इस सीरियल के अंत में सुहानी यानी पाखी मिस इंडिया बनती है।

कौन हैं पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े ने अपना करियर दूरदर्शन के शो मैं बनूंगी मिस इंड‍िया से शुरू क‍िया था। बाद में उन्‍होंने मनोज तिवारी के साथ भैया हमार दयावन, परमवीर परशुराम, गंगा जमुना सरस्‍वती और पवन सिंह के साथ प्‍यार मोहब्‍बत ज‍िंदाबाद, देवर भाभी जैसी फ‍िल्‍मों में काम क‍िया। 

35 साल में निभाया 65 की महिला का रोल 
फ‍िल्‍मों के ल‍िए एक्‍टर्स अक्‍सर अपना रूप बदलते हैं। कभी उम्र से कम तो कभी उम्र से कई साल ज्‍यादा। एक फ‍िल्‍म में पाखी हेगड़े ने भी ऐसा ही किदार निभाया है। 35 साल की पाखी ने फ‍िल्‍म में 65 साल की मह‍िला का किरदार निभाया है। इस फ‍िल्‍म का नाम है प्‍यारी दादी मां। बता दें क‍ि जब फिल्मों की बात आती हैं, तो पाखी हेगड़े बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्क्रिप्ट चुनने के लिए जानी जाती हैं। पाखी को हमेशा महिला प्रधान फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए सराहा गया है। 

पाखी का कहना है क‍ि मुझे इस फिल्म की कहानी को चुनने के लिए अपने आप पर बेहद गर्व है, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन रोमांचक भी है। वैसे अपने इस रोल के लिए पाखी ने अमिताभ बच्‍चन से इंस्‍प‍िरेशन ली है। बता दें क‍ि वह मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन के साथ गंगा देवी में काम कर चुकी हैं। वहीं ब‍िग बी ने आगामी फिल्म, गुलाबो स‍िताबो के लिए अपना लुक काफी हद तक बदला है। 

अगली खबर