35 साल की इस बोल्‍ड भोजपुरी एक्‍ट्रेस ने इस कदर बदला अपना रूप, क्‍या आप पहचान पाए

bhojpuri actress: ये भोजपुरी अदाकारा अपनी नई फ‍िल्‍म में 65 साल की मह‍िला के किरदार में द‍िखेगी। अपनी उम्र से 30 साल ज्‍यादा का क‍िरदार है ये उनका।

who is this actress
who is this actress  
मुख्य बातें
  • ये भोजपुरी स‍िनेमा की पॉपुलर एक्‍ट्रेस है
  • दूरदर्शन के सीर‍ियल से की थी शुरुआत
  • अमिताभ बच्‍चन के साथ भी क‍िया है काम

फ‍िल्‍मों के ल‍िए एक्‍टर्स अक्‍सर अपना रूप बदलते हैं। कभी उम्र से कम तो कभी उम्र से कई साल ज्‍यादा। वैसे अपनी आने वाली फ‍िल्‍म में पाखी हेगड़े भी ऐसा ही एक किदार निभाने जा रही हैं। बेशक फैन्‍स उनको देखकर हैरान होंगे क्‍योंक‍ि 35 साल की पाखी इस फ‍िल्‍म में 65 साल की मह‍िला का किरदार निभाएंगी। वैसे ये एक बॉलीवुड फ‍िल्‍म है ज‍िसका टाइटल है प्‍यारी दादी मां। बता दें क‍ि 
जब फिल्मों की बात आती हैं, तो पाखी हेगड़े बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्क्रिप्ट चुनने के लिए जानी जाती हैं। पाखी को हमेशा महिला प्रधान फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए सराहा गया है। 

पाखी का कहना है क‍ि मुझे इस फिल्म की कहानी को चुनने के लिए अपने आप पर बेहद गर्व है, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन रोमांचक भी है। वैसे अपने इस रोल के लिए पाखी ने अमिताभ बच्‍चन से इंस्‍प‍िरेशन ली है। बता दें क‍ि वह मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन के साथ गंगा देवी में काम कर चुकी हैं। वहीं ब‍िग बी ने आगामी फिल्म, गुलाबो स‍िताबो के लिए अपना लुक काफी हद तक बदला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pakkhi Hegde (@pakkhihegde) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pakkhi Hegde (@pakkhihegde) on

कौन हैं पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े ने अपना करियर दूरदर्शन के शो मैं बनूंगी मिस इंड‍िया से शुरू क‍िया था। बाद में उन्‍होंने मनोज तिवारी के साथ भैया हमार दयावन, परमवीर परशुराम, गंगा जमुना सरस्‍वती और पवन सिंह के साथ प्‍यार मोहब्‍बत ज‍िंदाबाद, देवर भाभी जैसी फ‍िल्‍मों में काम क‍िया। 

अगली खबर