भोजपुरी इंडस्ट्री की वो 5 फिल्में, जिनके टाइटल बॉलीवुड फिल्मों से हुबहू किए गए कॉपी

भोजपुरी इंडस्ट्री कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके नाम हुबहू बॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए गए हैं। इन फिल्मों में बॉर्डर से लेकर गदर तक नाम शामिल है।

Bhojpuri Movies titels
'बॉर्डर' नाम से भोजपुरी में भी फिल्म बन चुकी है। 
मुख्य बातें
  • कई बार भोजपुरी फिल्मों के नाम बॉलीवुड के गानों से मिलते-जुलते होते हैं
  • लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनके नाम ही हूबहू कॉपी कर लिए गए हैं
  • दिलचस्प बात यह है कि इन फिल्मों में भोजपुरी के बड़े स्टार्स नजर आए हैं

हर साल भोजपुरी भाषा की कई फिल्में रिलीज होती हैं। दर्शक इन फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। लेकिन कुछ फिल्मों के नाम ऐसे होते हैं जिन्हें देख कोई भी हैरत में पड़ जाए। वहीं, यह भी देखा गया है कि भोजपुरी फिल्मों के नाम बॉलीवुड के गानों से भी मिलते-जुलते है। मगर क्या आपको मालूम है कि की भोजपुरी की कई फिल्म ऐसी हैं, जिनके नाम हूबहू बॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए गए हैं। आइए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।  

बॉर्डर

दूसरी ओर, बॉलीवुड की 'हेरा फेरी' अब तक की सबसे अच्छी हिंदी कॉमेडी फिल्म थी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और तब्बू ने अभिनय किया। ज़्यादातर प्रशंसा अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय के लिए परेश रावल के पास गई।

हेराफेरी

बॉलीवुड की 'हेराफरी' फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं भोजपुरी 'हेराफरी' में  खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और शुभी शर्मा लीड रोल में थे। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। भोजपुरी 'हेराफरी' को नौशाद आलम ने डायरेक्ट किया।

गदर

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर हिंदी फिल्म 'गदर' अपने जमानी की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म भारत के विभाजन के समय की एक प्रेम कहानी पर आधारित थी। वहीं, 'भोजपुरी सिनेमा में भी इसी नाम से एक फिल्म बना चुकी है, जिसके टाइटल हूबहू रखा गया। भोजपुरी 'गदर' में पवन सिंह, मोनालिसा और शुभी शर्मा मुख्य भूमिका में थे।

वॉन्टेड

बॉलीवुड की 'वॉन्टेड' में सुपरस्टार सलमान खान नजर आए थे जबकि भोजपुरी में इसी नाम से बनी फिल्म में पवन सिंह ने लीड रोल निभाया। भोजपुरी की 'वॉन्टेड' भी एक्शन और थ्रिलर से  भरपूर थी। भोजपुरी दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। फिल्म को सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशित किया था। 

शहंशाह

'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन एक क्राइम-फाइटिंग सुपर हीरो के रूप में दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। इसी नाम से भोजपुरी इंडस्ट्री में भी फिल्म बन चुकी हैं। भोजपुरी में बनी 'शहंशाह' में रवि किशन और अंजना सिंह जैसे कलाकार थे। साथ ही ब्रजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, राजन मोदी, आनंद मोहन, नीरज यादव और डॉ अर्चना सिंह भी नजर आए।

अगली खबर