Bhojpuri song: सुनिए खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना ‘ये ऋषभ के मम्मी लागल नईखे मेला’

भोजपुरी
Updated Oct 24, 2020 | 12:10 IST

विजयदशमी के पावन अवसर पर सुनिए खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होते ही छा गया है। गाने को अनिशा पांडे और खेसारी की जोड़ी ने बहुत मजेदार तरीके से पेश किया है।

Bhojpuri song: विजयदशमी के मौके पर खेसारी लाल यादव नया गाना ‘ये ऋषभ के मम्मी लागल नईखे मेला’ लेकर आए हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। दोनो‌ं कलाकारों की जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने काफी मजेदार अंदाज में फिल्माया है। गाने में दशहरा के दिन मेला ना लगने पर खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी यानी अनिशा पांडे को समझाते हैं कि शहर में कहीं पर भी मेला नहीं लगा है। लेकिन अनिशा मेला देखने के लिए बेताब हैं और मेले में घूमने के लिए जिद कर रही हैं। ‌गाने में खेसारी लाल के इस अंदाज को बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने के लिरिक्स रुपेश दूबे ने लिखे हैं।

अगली खबर