Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के 'बंदूक' गाने ने मचाया तहलका, फैंस को झूमने पर किया मजबूर

भोजपुरी
Updated Sep 03, 2021 | 16:06 IST

Khesari Lal Yadav new song: भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव के 'बंदूक' गाने ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बंदूक' में दिखा एक्‍टर का हटकर अंदाज
  • खेसारी लाल इस बार गाने में टशन दिखाते हुए आए नजर
  • कनिष्‍का नेगी के साथ खेसारी ने गाया है यह गाना

Khesari Lal Yadav latest song video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव अक्‍सर अपने गानों और एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करते हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना 'बंदूक' रिलीज हुआ है, जो इन दिनों  सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। उनका ये गाना मार्केट में आते ही वायरल हो गया है। कनिष्‍का नेगी के साथ गाया खेसारी का ये गाना  फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में खेसारी लाल यादव अपना टशन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये स्‍टायल दर्शकों को लुभा रहा है। गाने के बोल बिटटू विद्यार्थी ने लिखा है, जबकि इसके प्रोडयूसर राजेश गुप्‍ता हैं।  खेसारी लाल यादव गाने में फंकी लुक में नजर आ रहे हैं। यू-ट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है. यह गाना खेसारी लाल यादव के पिछले गानों से थोड़ा अलग है। इसमें बाइक, कार और बेहतर लोकेशन का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से गाना देखने में और भी ज्‍यादा प्रभावशाली लग रहा है। 

अगली खबर