Pawan singh Bhojpuri song :पवन सिंह और आम्रपाली के भोजपुरी गाने ने मचाया गदर, मिले 384 मिलि‍यन व्यूज

भोजपुरी
Updated Jul 02, 2020 | 16:13 IST

Pawan Singh – Raate Diya Buta Ke: पवन सिंह और आम्रपाली दूबे का यह गाना नवंबर 2017 में रिलीज हुआ है। यह गाना भोजपुरी हिट फिल्म सत्या का है।

Pawan singh Bhojpuri song : पवन सिंह को शायद ही कोई हो जो न जानता हो भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता है। भोजपुरिया लोग तो उन्हें भोजपुरी का सलमान खान भी कहते हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा से लेकर राजनीति जगत में गहरी छाप छोड़ते हैं। पवन सिंह और आम्रपाली दूबे के इस गाने ‘राते दीया बुता के’ को अब तक यूट्यूब पर साढ़े 3 करोण से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने बखुबी गाया है। वहीं आम्रपाली इस गाने में अपनी अदाओं से लोगों को दिवाना बना रही हैं। यह गाना पवन सिंह की सुपर हिट फिल्म ‘सत्या’ का है। जिसे लिखा सुमित सिंह चंद्रवंशी ने और संगीत दिया है छोटे बाबा ने। 

अगली खबर